{"_id":"59dd11a14f1c1bdb538b6bba","slug":"191507660193-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने मिठाईयों की दुकानों में की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने मिठाईयों की दुकानों में की छापेमारी
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठाई की दुकानों से भरे सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को मिठाई की दुकानों से सैंपल लिए। सीएमओ डॉ. बलविंद्र गर्ग के नेतृत्व में मिठाइयों की दुकानों व मिठाई बनाने के स्थानों की जांच की गई। सैंपल टीम की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद करके गायब हो गए। मिठाई की दुकानों के अलावा किरयाना की दुकानें भी धड़ाधड़ बंद हो गई। डॉ. बलविंद्र ने बताया कि त्यौहारों के मौसम में मिठाईयों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मिठाईयों व वर्कशाप से पांच सैंपल लिए गए हैं जिन्हें फूड लैब चंडीगढ़ भिजवा दिया गया है।