{"_id":"59b97eb64f1c1b99688b4647","slug":"191505328822-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरियों की भर्ती के परीक्षा केंद्र दूर शहरों में होने से परीक्षार्थी रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरियों की भर्ती के परीक्षा केंद्र दूर शहरों में होने से परीक्षार्थी रहे परेशान
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘दूर न बनाए जाएं परीक्षा केंद्र’
कैथल। सरकारी नौकरियों की भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र दूर दराज के शहरों में बनाए जाने से परीक्षार्थी परेशान हैं, खास तौर पर महिला उम्मीदवारों को ज्यादा दिक्कत होती है। स्थानीय निकायों में लेखाकार के पद के लिए 13 और 14 सितंबर को लिखित परीक्षा निर्धारित की गई है। हालांकि इन भर्तियों में रिक्तियां कम थी फिर भी हजारों की संख्या में बेरोजगार युवक युवतियों ने आवेदन किया। जब उनके परीक्षा रोल नंबर और परीक्षा केन्द्रों की जानकारी आई तो वे परेशान हो गए। इन परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र निवास से 200-200 किलोमीटर दूर तक बनाए गए थे। 13 सितंबर की परीक्षा के लिए इन आवेदकों को परीक्षा केन्द्र पर पहुंच कर सुबह 7:30 से 8:30 तक रिपोर्ट करना था, इसके बाद प्रवेश निषेध था। इतनी सुबह दूर दूर के केन्द्रों पर पहुंचना हरेक के लिए संभव नहीं हो सका। इस कारण से कई आवेदक तो परीक्षा ही नहीं दे पाए। अधिकतर आवेदकों को एक दिन पहले ही संबंधित परीक्षा केन्द्र के शहर जाना पड़ा और होटलों आदि में रुकना पड़ा। कई आवेदक रात भर सफर करके परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। इसी प्रकार अब 15 सितंबर को अकाउंटेंट पद के लिए परीक्षा होनी है। बेरोजगारों ने मांग की है कि भविष्य में उनके परीक्षा केंद्र उनके शहर के नजदीक स्थापित किए जाएं।