फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दस मिनट की बारिश से जलमग्र हुआ गुहला, गांव की गलियों, नालियों व स्कूल में घुसा गंदा पानी

दस मिनट की बारिश से जलमग्र हुआ गुहला, गांव की गलियों, नालियों व स्कूल में घुसा गंदा पानी

Sun, 20 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
दस मिनट की बारिश से जलमग्र हुआ गुहला, गांव की गलियों, नालियों व स्कूल में घुसा गंदा पानी
दस मिनट की बारिश से जलमग्र हुआ गुहला, गांव की गलियों, नालियों व स्कूल में घुसा गंदा पानी
विज्ञापन

फोटो नंबर-35
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। हुन तुसी दसो की असी केहड़े दरबार च जाके फरियाद करिए, कोई लीडर जां अफसर ऐसा नहीं जिथे असी अर्जी नां दिती होवे, हर वार लीडर ते अफसर वादा करदे ने पर कम कोई नहीं करदा। ये दर्द गुहला गांव के बाशिंदो का है, जिसे न तो सरकार सुनना चाहती है और न ही प्रशासन। इसे सरकार व प्रशासन की लापरवाही की पराकाष्ठा कहें तो गलत नहीं होगा। गुहला के लोगों ने दर्जनों बार अधिकारियों व विधायक के समक्ष गुहार लगाई, मगर उन्हें गंदे पानी की निकासी की समस्या से निजात नहीं मिली। गांव वासी बलबीर सिंह, भोला राम, सुरेन्द्र सिंह, शिंगारा सिंह, दर्शन सिंह पत्रकारों को अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि अगर यही हालात रहे तो उन्हें गांव से पलायन करने को मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि पानी निकासी का प्रबंध न होने के कारण 10 मिनट की बरसात से ही गांव की मुख्य सडक़ और गलियां गंदे पानी से लबालब भर गई। उन्होंने कहा कि गांव के सरकारी स्कूल को यही मुख्य रास्ता है और इसी रास्ते से गुहला के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों के बच्चे स्कूल में आते हैं। आज हुई बरसात से बाद सडक़ पर 2-2 फुट पानी जमा हो गया और पानी स्कूल में भी घुस गया। जहां बच्चों को छुट्टी के बाद गंदे पानी मे से होकर घरों तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed