फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   19 accused involved in criminal cases arrested

Kaithal News: आपराधिक मामलों में संलिप्त 19 आरोपी काबू

Mon, 09 Sep 2024 06:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Sep 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
19 accused involved in criminal cases arrested
कैथल। पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन आक्रमण अभियान के तहत एसपी राजेश कालिया के नेतृत्व में आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे 19 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के तहत 61 टीमों का गठन किया गया था। इसमें 254 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न जगहों पर दबिश देकर नौ केस दर्ज किए।
विज्ञापन

इनमें आबकारी अधिनियम के सात मामलों में सात आरोपी काबू करके उनसे 29 बोतल देसी व 75 बोतल हथकढी शराब व 750 लीटर लाहण बरामद किया है। वहीं सट्टा खाइवाली कर रहे आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए अलग अलग दो मामलों में दो आरोपियों को काबू करके 4170 रुपये सट्टा राशि बरामद की। इसके अतिरिक्त एक उद्घोषित आरोपी को भी काबू किया। इस मौके पर एसपी राजेश कालिया ने कहा कि पुलिस का नारा सेवा सुरक्षा सहयोग है जो पुलिस आमजन की जान माल की सुरक्षा को बरकरार रखते हुए अलग अलग तरह के अभियान चला कर अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए सेवा सुरक्षा सहयोग के नारे को सार्थक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed