फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   184 players will participate in the state level sports competition.

Kaithal News: राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे 184 खिलाड़ी

Wed, 12 Nov 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
184 players will participate in the state level sports competition.
कैथल। पंचकूला और अंबाला में आयोजित राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता को लेकर पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों में जोश और उत्साह का माहौल है। कैथल जिले से कुल 184 खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए चयनित किए गए हैं। सभी चयनित खिलाड़ी मंगलवार सुबह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने-आयोजन स्थलों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

कैथल के खिलाड़ी छह अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिला खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और अभ्यास सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थीं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन पूर्णत: पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया गया है और प्रत्येक खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों का कहना है कि राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा भले ही कठिन हो,

लेकिन उन्होंने पूरी निष्ठा और मेहनत से तैयारी की है। कोच सतपाल ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर खिलाड़ियों का चयन जिले के खेल ढांचे की मजबूती और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशन करेंगे। संवाद



अधिकारियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता 11 से 13 नवंबर तक आयोजित की जाएगी, और जिले की नजरें अब अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed