फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   134 ए: दाखिला नहीं मिलने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

134 ए: दाखिला नहीं मिलने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 May 2019 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
134 ए: दाखिला नहीं मिलने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
कैथल। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस बार महीने भर से भी ज्यादा समय निकलने के बावजूद 134ए के तहत दाखिला दिलवाने को लेकर लगभग आंखें बंद किए हुए हैं। अभिभावक व बच्चे दाखिले के लिए भटक रहे हैं। सवा माह से भी ज्यादा का समय निकल चुका है। जिले में लगभग 4000 बच्चे घर बैठे हैं। विभागीय अनिर्णय की स्थिति का खामियाजा अभिभावकों व बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। बच्चों के दाखिले के लिए मंगलवार को अभिभावकों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि बच्चों की खराब हो रही पढ़ाई की ओर ध्यान दिया जाए। जिसमें उन्होंने दाखिला दिलाने व दाखिले में ढील बरत रहे है विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

अधिकारियों व निजी स्कूलों में बीच पिसे
अभिभावक कप्तान सैनी सीवन, संजय शर्मा, अमरनाथ, प्रेम, प्रवीन, महावीर, जोगेंद्र शर्मा ने कहा कि 134 ए के तहत परीक्षा दिलाने के चक्कर में अभिभावक अधिकारियों व निजी स्कूलों में बीच पिसकर रह गए हैं। यदि शिक्षा विभाग के कार्यालयों में जाते हैं तो अधिकारी केवल आश्वासन देते है। यदि निजी स्कूलों में जाते हैं तो वे रिबरसमैंट न मिलने का कारण बता बच्चों को दाखिला नहीं देते। घर बैठे बच्चे हर रोज पूछते हैं कि दाखिला हो जाएगा? वे क्या जवाब दें। बच्चों की एक महीने से ज्यादा की पढ़ाई खराब हो चुकी है। जिले भर में ऐसे करीब 4000 बच्चे हैं। यदि जल्द ही इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन

17 मई तक का दिया आश्वासन
वहीं ज्ञापन लेने के बाद एसडीएम ईशा कांबोज ने बताया कि अभिभावकों की समस्या जायज है। डीईओ से बात करके अभिभावकों 17 मई से पहले दाखिला देने का आश्वासन दिया है। विभाग ने दाखिले ना देने वालों स्कूलों को नोटिस भी जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी निजी स्कूल संचालक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
वहीं निजी स्कूल एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेश मुंजाल ने बताया कि 134 ए को लेकर मंगलवार को निजी स्कूल संचालकों की बैठक होनी थी। लेकिन किसी अपरिहार्य कारणों से यह नहीं हो पाई। अब बुधवार को बैठक कर सरकार के खिलाफ कड़ा फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed