फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने काम ना होने का दुखड़ा रोया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने काम ना होने का दुखड़ा रोया

Mon, 24 Dec 2018 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने काम ना होने का दुखड़ा रोया
कार्यकर्ताओं ने काम न होने का दुखड़ा रोया
विज्ञापन

फोटो नंबर-29
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा नेता एवं धर्म प्रकोष्ठ मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रवीण दास के समक्ष रविवार को गुहला विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने काम न होने का दुखड़ा रोया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी अपनी सरकार में ही उन्हें कोई पूछने वाला नहीं। कार्यकर्ताओं को सांत्वना देते हुए महंत प्रवीण दास ने कहा कि जिन नेताओं को राजनीति की समझ नहीं होती वही लोग कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हैं। महंत प्रवीण दास रविवार को चीका में भाजपा के युवा नेता अरुण सिंगला के निवास पर कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

महंत ने कहा कि आज से अरूण सिंगला का निजी प्रतिष्ठान गुहला क्षेत्र में उनका कार्यालय होगा और जिन कार्यकर्ताओं के जायज कार्य नहीं होते वे यहां पर उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोक सभा के अंतर्गत आने वाले सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं के लिए जल्द ही रोजगार परक सुविधा केन्द्र खोलकर युवाओं को परिपक्व किया जाएगा। इन केन्द्रों में युवा प्रशिक्षण हासिल करने के उपरांत किसी भी तरह की परीक्षा के लिए तैयार हो पाएंगे और परीक्षाओं में सफल भी होंगे। इस मौके पर राजन सिन्हा, प्रवीण शर्मा, राकेश बैनिवाल, बलविंदर नियोएंग, अरूण जिंदल, जसविंदर सिंह जोशन, सतीश मुंजाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed