फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   खुले दरबार में 128 लोगों ने उठाया स्कीमों का लाभ

खुले दरबार में 128 लोगों ने उठाया स्कीमों का लाभ

Sat, 01 Dec 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खुले दरबार में 128 लोगों ने उठाया स्कीमों का लाभ
खुले दरबार में 128 लोगों ने उठाया स्कीमों का लाभ
विज्ञापन

फोटो नंबर-34
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। बिजली विभाग ने गांव किठाना में खुला दरबार लगाकर लोगों को ब्याज माफी स्कीम के बारे में जानकारी दी। निगम के जेई ओमप्रकाश ने बताया कि ब्याज माफी के लिए 86 लोगों ने आवेदन निगम के कर्मचारियों को किया। जिसमें 42 लोगों ने एक लाख 76 हजार 211 रुपये की राशि जमा करवाई। जबकि अन्य लोगों की फाइल तैयार की जा रही है। वहीं 21 लोगों ने नए मीटर के लिए आवेदन किया। जे ई ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई ब्याज माफी योजना घरेलू व गैर घरेलू उपभोक्ताओं पर लागू है। उन्होंने बताया कि बी पी एल परिवारों के लिए इस स्कीम के तहत केवल 1370 रुपये एक वर्ष का बिल जमा करवाकर शेष राशि माफ करवा सकते है। उन्होंने लोगों को बताया कि घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को केवल 40 यूनिट प्रति माह प्रति किलो वाट के हिसाब से बिल का भुगतान करना है। गैर घरेलू को 75 यूनिट प्रति माह प्रति किलो वाट के हिसाब से बिल भरने का मौका दिया गया है। इस तरह निगम ने पुराने बिलों की रिकवरी के लिए यह योजना लागू की है। इस दौरान अश्वनी लाइन मैन, अनिल, कृष्ण, सोनू, वीरेंद्र, विकास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed