{"_id":"5bc2388abdec2269377f668d","slug":"181539455114-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव धनुष का चिल्ला चढ़ा भगवान श्री राम ने रचाया सीता संग विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव धनुष का चिल्ला चढ़ा भगवान श्री राम ने रचाया सीता संग विवाह
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव धनुष का चिल्ला चढ़ा भगवान श्री राम ने रचाया सीता संग विवाह
श्री गणेश ड्रामेटिक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला मंचन का तीसरा दिन
फोटो नंबर 19
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चंदाना गेट स्थित श्री ग्यारह रूद्री शिव मंदिर में श्री गणेश ड्रामेटिक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में शुक्रवार रात सीता स्वयंवर का दृश्य दिखाया गया। सबसे मंच के कलाकारों ने संतोषी मां की आरती की। उसके बाद रामलीला का शुभारंभ किया गया। रामलीला का मंचन क्लब के निर्देशक रमेश चंद जांगड़ा व धर्मवीर असीजा के निर्देशन चलाया जा रहा है। मंचन में स्वयंबर के दौरान तीन चरणों में दृश्य दिखाए गए। जिसमें जनक का सीता के विवाह के लिए स्वयंवर रखना। पहले सीन में राम व लक्ष्मण ने वाटिका का भ्रमण किया। जिसमें सीता के गीतों को सुन श्री राम काफी आकर्षि होते है। स्वयंबर में कई शूर योद्धा भाग लते है। लेकिन वे शिव धनुष को नहीं तोड़ पाते। इसके बाद जनक विवाह न होने के संशय में विलाप करने लगता है तो लक्षमण को गुस्सा आता है और उनका जनक के साथ संवाद होता है। इसके बाद श्री राम गुरु विश्वामित्र की आज्ञा लेकर शिव के धनुष को चिल्ला चढ़ा सीता के साथ विवाह रचा लेते है। शिव धनुष टूटने की सूचना पर गुस्से में लाल हुए भगवान परशुराम यहां आते है और धनुष तोडने वाले की जानकारी हासिल करते है। इस पर लक्ष्मण और भगवान परशुराम में बहस होती है जिसके बाद राम चिल्ला चढ़ा परशुराम के गुस्से को शांत कर देते है। राम के पात्र में चन्नी, लक्ष्मण के पात्र में विनोद, सीता के पात्र में सुनील, जनक के पात्र में टेकचंद, रावण के पात्र में जगजीत ने भूमिका निभाई। इस मौके पर क्लब के प्रधान मांगे राम खुरानियां, मंदिर समिति से रमेश एडवोकेट, सतपाल गर्ग, सतप्रकाश, धमेंद्र गुप्ता, रमेश खाद वाला, सतीश कुमार, जगरुप, धनश्याम दास, पवन मौजूद रहे।