{"_id":"5b6b38dd4f1c1b8e068b46fa","slug":"181533753565-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवडिय़ों ने की कांवड़ ला रही महिला श्रद्धालु से छेड़छाड़, पति ने विरोध किया तो पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवडिय़ों ने की कांवड़ ला रही महिला श्रद्धालु से छेड़छाड़, पति ने विरोध किया तो पीटा
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ ला रही महिला श्रद्धालु से छेड़छाड़, पति को पीटा
कैथल। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे तीन कांवड़ियों द्वारा कांवड़ लेकर आ रही महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हिसार की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने दो बच्चों और पति के साथ कांवड़ ला रही थी। मंगलवार की रात को गांव टीक के निकट से वह अपने एक बच्चे के साथ एक कार में बैठ गई। उसका पति और बड़ा बेटा पैदल आ रह थे। इसके बाद टीक के निकट से ही एक अन्य युवक भी कार में बैठ गया। वह पिहोवा चौक पर कार से उतर गई। जहां वह युवक भी उतर गया। उसने उस युवक से अपने पति को फोन करने के लिए मोबाइल मांगा तो वह झगड़ा करने लगा। उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद उसका पति व उसके साथी दो युवक भी मौके पर पहुंच गए। इन तीनों ने बीच-बचाव करने पर उसके पति के साथ मारपीट की। पुलिस ने बाद में डुमरखां निवासी रविंद्र कुमार, कर्मबीर सिंह व गुरनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।