{"_id":"5b69e3a14f1c1bed238b527e","slug":"181533666209-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में याद किए गए स्व. ओपी जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में याद किए गए स्व. ओपी जिंदल
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मदिवस पर याद किए गए ओपी जिंदल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व उद्योगमंत्री एवं जाने-माने उद्योगपति ओपी जिंदल की जयंती जिले में मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने पौधरोपण किया।
कैथल के अनाथ आश्रम सनातन धर्म मंदिर में कन्टोल बोर्ड मेडिकल कालेज अग्रोहा के सदस्य नवनीत गोयल ने खाना वितरित किया। उन्होंने कहा कि ओपी जिंदल किसानों, जरूरतमंदों, पिछड़ों और दलितों के बड़े हितैषी थे।
कैथल अनाज मंडी में बच्चों को मिठाई बटांते हुए रामनिवास मितल ने बताया कि राजनीति को समाजसेवा में परिभाषित करने वाले ओपी जिंदल के बताए मार्ग पर चलकर पूर्व सांसद नवीन जिंदल समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
पौधरोपण कर मनाई गई जयंती
कलायत। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम प्रकाश जिंदल के जन्मदिवस पर मंगलवार को कलायत कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश अंबरसर के कार्यालय में हवन का आयोजन किया गया। प्रदेश सचिव राजेश अंबरसर व कांग्रेस नेत्री अनीता ढुल ने कार्यकर्ताओं सहित हवन में आहुति डाली व पुष्पार्पित कर जिंदल को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मान सिंह कमालपुर, भजनलाल बड़सीकरी, सोनू गिल, लाखा मांडी, बिक्का मौण, मटौर, गुलाब सिंह कलायत, देवीलाल कोटड़ा, संदीप कोटड़ा, नरेश बड़सीकरी, संदीप बड़सीकरी, राजेेेश चौशाला, कर्मबीर कश्यप, कपिल मटौर, नवनीत बड़सीकरी, प्रवेश बड़सीकरी आदि मौजूद रहे।
वहीं गांव दुमाड़ा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामपाल दुमाड़ा ने भी दिवंगत नेता के जन्मदिवस पर गांव में पौधरोपण अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि जिंदल बहुत ही दूरदर्शी नेता थे।
राजौंद में भी पौधरोपण
राजौंद। नगर में ओपी जिंदल की जयंती पर पौधरोपण कर उसकी देखभाल करने का प्रण लिया गया। पूर्व जिला पार्षद व कांग्रेस सेवादल के पूर्व मीडिया प्रभारी सतविंद्र उर्फ काका राणा ने कहा कि ओपी जिंदल एक किसान परिवार में जन्मे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर उसकी देखभाल का प्रण लिया। इस दौरान ओमप्रकाश, लखमीर सिंह, दर्शन, मोहन राणा, सेठी राणा, मीरा, जोनी, जगमाल, खजान सिंह आदि मौजूद थे।
बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण सदैव उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता- नवनीत गोयल
जगह-जगह पौधारोपण किया गया
फोटो संख्या-41