{"_id":"5aa4209b4f1c1b91778b4b82","slug":"181520705691-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर दो समुदायों के झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर दो समुदायों के झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज
- छेड़छाड़ पर दो पक्षों में झगड़े का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। वार्ड नंबर सत्रह में स्थित डेहा बस्ती में दो दिन पूर्व दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में पुलिस ने घायल रेखा रानी के बयान पर गोगी, अजय, सोनू, मंगत, सोम व विजय सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस बस्ती में दो समुदाय के लोग रहते हैं। आरोप है कि एक समुदाय से जुड़े पति व पत्नी बाजार जा रहे थे तो दूसरे पक्ष जुड़े एक युवक ने महिला के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की। हालांकि मौके पर तो यह मामला कुछ लोगों ने रफा-दफा कर दिया। परंतु बाद में एक पक्ष से जुड़े कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ईंट व पत्थरों से हमला बोल दिया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे, जिनका अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को पुलिस ने घायल रेखा रानी के बयान पर मामला दर्ज किया है।
आरोपियों के खिलाफ जल्द होगी कार्रवाई :
डेहा बस्ती में हुई पत्थरबाजी की घटना में पुलिस की जांच जारी है। घायलों के बयान दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी आरोपी पाए गए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी चीका।