{"_id":"5a7f33d94f1c1b8f268b92fd","slug":"181518285785-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिला के तीन रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिला के तीन रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की सुविधा
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के तीन रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की सुविधा
कैथल। अब जिले के तीन रेलवे स्टेशनों को जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से लेस लाइनों की इंटरलॉकिंग सुविधा मिलेगी। रेलवे ने इसके लिए इस बार के बजट में प्रावधान किया है। यह कार्य अगले छह से आठ महीने तक पूरा होने की संभावना है। अक्सर देखा जाता है कि केबिन मैन के समय पर न आने के कारण ट्रेन को सिग्नल न मिलने के कारण काफी देर तक स्टेशन के पीछे ही ब्रेक लगाना पड़ता है। इस सुविधा के बाद ऐसा नहीं होगा। एक ही स्थान पर ट्रैक को कंट्रोल करने की सुविधा मिलने के बाद समय की काफी बचत होगी। इससे ट्रैक का रूट एक ही कमरे से ऑपरेट किया जाएगा।
इन स्टेशनों को मिलेगी सुविधा
बता देें कि हाल ही में नरवाना-कुरुक्षेत्र रेल लाइन का विद्युतीकरण शुरू कर दिया गया है। इसी दिशा में ही ट्रैक पर इलेक्ट्रिकल इंटरलॉकिंग की सुविधा कम्प्यूटराज्ड सिस्टम से दी जाएगी। यह सुविधा कैथल, पिहोवा रोड और कलायत स्टेशन पर मिलेगी। इसके लिए तीनों स्टेशनों पर कुल 18 लाख रुपये की लागत से यह कार्य होगा। इससे लोगों को लंबे समय तक ट्रेन का कोई इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
रेल यात्रियों के समय की बचत होगी
रेल यात्री पुनीत शांडिल्य ने कहा कि स्टेशन पर इंटरलॉकिंग होने के बाद सिग्नल पर इंतजार करने की जरूरत नहीं रहेगी। रेल यात्रियों के समय की बचत होगी। स्टेशन के विकास की ओर यह पहला कदम हैं। क्योंकि इस सुविधा के बाद रेलवे विभाग यहां पर ट्रेनों की संख्या को भी बढ़ा सकता है। जिसका फायदा रेल यात्रियों को होगा।
विज्ञापन
विभाग ने दी मंजूरी
नरवाना कुरुक्षेत्र रेल लाइन के विद्युतीकरण के कार्य के बाद स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की सुविधा दी जाती है। इसके तहत ही कैथल, पिहोवा रोड और कलायत में इस सुविधा को देने की रेलवे विभाग ने मंजूरी दे दी है।
- रणधीर सिह, स्टेशन मास्टर, कैथल।