फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दि भर राउंड पर रहीं एसपीं...आईजी व एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने जमाए रखा कोयल काम्पलेक्स में डेरा

दि भर राउंड पर रहीं एसपीं...आईजी व एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने जमाए रखा कोयल काम्पलेक्स में डेरा

Sun, 26 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
दि भर राउंड पर रहीं एसपीं...आईजी व एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने जमाए रखा कोयल काम्पलेक्स में डेरा
पुलिस रही अलर्ट, बेरोक-टोक रैली में पहुंचे लोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार को सांसद राजकुमार सैनी की जींद रैली व जाट समाज की जसिया रैली को लेकर बनी स्थिति के बीच एसपी आस्था मोदी दिन भर संभावित अशांत क्षेत्रों में राउंड पर रहीं। वहीं आईजी सुभाष यादव व एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अकील मोहम्मद कोयल कॉम्पलेक्स में डेरा जमाए रहे। पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। लोग बेरोक-टोक रैलियों में गए। जिले भर में कहीं भी रास्ते जाम या किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं हैं। हालांकि इंटरनेट सेवाएं दूसरे दिन भी बंद रहीं और देर शाम जाकर कुछ कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं बहाल हो पाईं। कई कंपनी के उपभोक्ता देर रात तक इंतजार करते रहे। इंटरनेट सेवाओं व बस सेवा के बंद होने से लोगों को काफी परेशानियां हुईं।
रविवार को जींद में होने वाली सांसद राजकुमार सैनी की रैली को लेकर कुछ लोगों ने एलान किया था कि वे रैली नहीं होने देंगे। इसके लिए जींद में जाम भी लगाया गया था। इसी एलान को देखते हुए पुलिस-प्रशासन दिन भर अलर्ट रहा। जिले में 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। साथ ही पुलिस थानों में एंबुलेंस, क्रेन सहित तमाम संसाधन जुटाए गए थे।
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी रविवार को कैथल से जींद जाने वाले मार्ग पर स्थित सभी मुख्य प्वाइंट्स पर दौरे पर रहीं। वहीं आईजी सुभाष यादव व एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अकील मोहम्मद कोयल कॉम्पलेक्स में बैठकर पूरी जानकारी लेते रहे। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पूरे जिले में शांति रहीं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिलीं। उन्होंने स्वयं किठाना, कसान, तितरम, कलायत व कई अन्य जगहों का दौरा किया। पुलिस को स्पष्ट निर्देश थे कि कोई भी असामाजिक तत्व यदि कानून हाथ में लेने का प्रयास करे तो तुरंत कार्रवाई की जाए। जहां से भी अंदेशा था गड़बड़ी का, वहीं पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद के लिए बसें बंद होने से रही परेशानी
रविवार को दूसरे दिन भी कैथल डिपो से जींद जाने वाली बसों के पहिए थमे रहे। रविवार को भी कैथल से जींद जाने वाली 13 बसों के 26 रूट बंद रहे। जबकि हांसी की जाने वाली बसों के रूट दूसरे दिन भी डायवर्ट रहे। बसों के बंद होने के बाद जींद जाने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर भाड़ी भीड़ जुटी। रोडवेज की बसों के बंद होने के बाद से दो दिनों में डिपो को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बता दें कि जींद से कैथल डिपो की करीब 13 बसें हांसी, रोहतक व गुड़गांव रूट पर जाती है। लेकिन सैनी की रैली पर सुरक्षा के मद्देनजर इसे बंद किया गया है।

इंटरनेट सेवाएं बंद होने से परेशान रहे लोग : मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद होने से लोग दिन भर परेशान रहे। सोशल मीडिया पर पूरा दिन व्यस्त रहने वाले युवा रविवार को खाली-खाली नजर आए। वहीं एक विद्यार्थी राहुल ने कहा कि रोज-रोज इंटरनेट सेवाएं बंद कर सरकार लोगों को परेशान कर रही है। इंटरनेट सेवाएं बंद होने के बावजूद भी कई बार हिंसा नहीं रुक पाती। लोगों को बेवजह परेशान करना गलत है।


दिन भर राउंड पर रहीं एसपीं, आईजी व एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने जमाए रखा कोयल काम्पलेक्स में डेरा
सांसद राजकुमार सैनी की जींद रैली व जाट समाज की जसिया रैली का मामला
कैथल से जींद व रोहतक के लिए बस सेवा रही बंद, देर शाम तक बहाल हो सकीं इंटरनेट सेवाएं
फोटो संख्या-13, 14 व 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed