फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   इधर गोसेवा को लेकर उलझते रहे पार्षद, उधर नंदीशाला में भूख से मर गई एक और गाय

इधर गोसेवा को लेकर उलझते रहे पार्षद, उधर नंदीशाला में भूख से मर गई एक और गाय

Wed, 27 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
इधर गोसेवा को लेकर उलझते रहे पार्षद, उधर नंदीशाला में भूख से मर गई एक और गाय
गोसेवा को लेकर उलझते रहे पार्षद, नंदीशाला में भूख से मर गई एक और गाय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। एक ओर तो नगर पालिका में मंगलवार को तमाम पार्षद गोसेवा के मसले पर एक दूसरे से बुरी तरह उलझे हुए थे कि दूसरी ओर नंदीशाला में एक और गाय काल का ग्रास बन गई। डीसी कैथल और एसडीएम गुहला के निर्देश पर पालिका ने मंगलवार को नंदीशाला के प्रबंध के लिए नगर पालिका की खास बैठक बुलाई थी। बैठक आपसी तूं तूं मैं मैं के बाद समाप्त हो गई। नंदीशाला का मसला पार्षदों के शोर में ही कहीं खो गया। पालिका अध्यक्षा का आरोप है कि विपक्ष बाहर सहयोग करने के बयान देता है पर मीटिंग में कभी किसी काम को सिरे नहीं चढ़ने देता। विपक्ष का कहना है कि वह विकास चाहते हैं लेकिन पिछले डेढ़ सालों में उनके वार्डों को इसके लिए खोटा पैसा भी नहीं मिला है।

आमने-सामने आए सत्ता एवं विरोधी पक्ष : मीटिंग स्थगित होने के बाद नगर पालिका अध्यक्षा अमनदीप कौर शर्मा ने कहा कि विपक्ष आज घर से ही सोचकर आया था कि नंदीशाला के प्रस्ताव को किसी तरह से सिरे नहीं चढ़ने देना है। इसलिए उन्होंने नंदीशाला का प्रस्ताव आते ही शोर मचाना शुरू कर दिया कि पहले अन्य विकास कार्यों की चर्चा की जाए फिर नंदीशाला पर बात की जाएगी। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नंदीशाला एक ऐसा मसला है जिस पर तत्काल एक्शन की जरूरत है। इसलिए उन्होंने पहले नंदीशाला के प्रबंध व खर्च पर चर्चा करवाने की बात कही और विकास कार्यों के लिए अलग से मीटिंग बुलाने की बात कही तो विपक्षी पार्षद अड़ गए। भारी शोर शराबे के बीच मीटिंग स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने सारी मीटिंग की वीडियो रिकार्डिंग करवाई है। वीडियो को डीसी कैथल को भेजकर अधिकारियों व विपक्षी पार्षदों की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

विपक्षी पार्षदों की अगुवाई कर रहे वार्ड 7 के एमसी शीश पाल जिंदल ने कहा कि पालिका अध्यक्षा उनके वार्डों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही हैं।जब से नगर पालिका वजूद में आई है तब से विपक्षी पार्षदों के वार्डों में पालिका ने कोई पैसा भी खर्च नहीं किया है। बैठक में विपक्ष ने सिर्फ इतना कहा था कि नंदीशाला पर असहमति का कोई सवाल ही नहीं है इसलिए अगर सदन में पेंडिंग विकास कार्यों पर भी चर्चा करवा ली जाए तो हर्ज क्या है। सिदन में बहुमत इसी मत का था इसलिए पालिका अध्यक्ष मीटिंग छोड़कर चली गई। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल जल्दी ही डीसी कैथल से मिलकर सारा मामला उनके सामने रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग हाल से निकलने के बाद पालिका अध्यक्षा अपने समर्थक पार्षदों के साथ अपने कार्यालय में आ गई और वहीं पत्रकारों को बुलाकर अपना पक्ष रखा। विपक्षी पार्षद पालिका सचिव सुशील भुक्कल के दफ्तर में आ जमे और वहीं पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

अध्यक्षा और सचिव के बीच तकरार
मीटिंग के दौरान अमनदीप कौर और सुशील कुमार के बीच खूब तकरार हुई। अमनदीप सचिव पर विपक्ष के हाथों खेलने का आरोप लगा रही थी। वहीं पालिका सचिव ने साफ कहा कि वे पालिका अध्यक्ष को जवाबदेह नहीं हैं।

नंदीशाला का हाल बेहाल : इधर, नगर पालिका में पार्षद अपनी नाक की लड़ाई लड़ रहे थे वहीं नंदीशाला में एक गाय और मर गई। नंदीशाला में मरने वाला यह आठवां गोवंश है। नंदीशाला में मौजूद एक कर्मचारी ने कहा कि गाय बीमारी से मरी है तो दूसरे का कहना था कि दूषित पानी गाय की मौत का कारण बना है। यह पूछे जाने पर कि गोवंश के लिए हरा चारा या सूखा चारा कहां है तो जवाब मिला कि पालिका कर्मी गांवों में लेने गए हुए हैं। तूड़ी के लिए तय किया गया कोना बिल्कुल खाली था। जाहिर है गाय की मौत का कारण बेशक कोई भी हो लेकिन उसमें भूख भी एक कारण जरूर रहा होगा।


एक अच्छी खबर ये भी
नंदीशाला में तैनात एक अस्थायी कर्मचारी ने बताया कि मंगलवार सुबह एक गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया है। हमने गाय को गुड़ आदि लाकर खिलाया है। गाय व बछड़े की सेवा पर सुबह से ही खास नजर रखी जा रही है। नंदीशाला में इस समय 300 से अधिक गाय व नंदी हैं। पालिका प्रशासन ने इन्हें सड़कों से हटाकर यहां ठिकाना दिया है।

डेढ़ हफ्ते बाद भी नहीं हो पाया हरे चारे का इंतजाम, तूड़ी वाला कोना भी मिला खाली
नंदीशाला के प्रबंध को लेकर बुलाई नगर पालिका की बैठक शोरशराबे की भेंट चढ़ी
फोटो संख्या-25, 26 व 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed