{"_id":"598a03374f1c1b5a058b4791","slug":"181502217015-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैतिकता के आधार पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तुंरत दे इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैतिकता के आधार पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तुंरत दे इस्तीफा
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैतिकता के आधार पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दें इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम चंद कामरेड ने कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन की पोल जनता प्रदेशाध्यक्ष के बेटे द्वारा किए गए छेड़छाड़ के कांड से खुल चुकी है। प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में ऐसा शासन आया है जहां महिलाएं सुरक्षित नही है। कॉमरेड प्रेमचंद ने कहा बराला के बेटे के छेडख़ानी के मामले में खराब मानसिकता वाले लडक़ों के खिलाफ बहादुर लडक़ी ने पुलिस थाने में शिकायत दी। लेकिन आवश्यक धाराएं न लगाए जाने के कारण उन्हें जमानत मिल गई। जो की साबित करती है की पुलिस की भूमिका भी इस मामले में संदेहपूर्ण है। राजनैतिक संरक्षण मिलने के चलते ऐसा संभव हुआ है। उन्होंने यह भी कहा की भाजपाइयों की यह ओच्छी मानसिकता है। चुनाव से पहले चाल, चरित्र और चेहरा की बात करने वालों की परते खुल रही है। माकपा ने मांग करते हुए कहा की नैतिकता के आधार पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।