{"_id":"5952a3124f1c1b91278b479e","slug":"181498587922-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाजपा पाड़ला मंडल अध्यक्ष सहित गांव के लोगों के खिलाफ जाम लगाने के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाजपा पाड़ला मंडल अध्यक्ष सहित गांव के लोगों के खिलाफ जाम लगाने के आरोप में केस दर्ज
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पाड़ला मंडल अध्यक्ष सहित 27 पर केस
-बिजली की मांग को लेकर गांव सांघन में कैथल-खनौरी मार्ग पर लगाए गए जाम का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार को बिजली की मांग को लेकर गांव सांघन में कैथल-खनौरी मार्ग पर लगाए गए जाम के मामले में पुलिस ने गांव के सरपंच एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह सांघन सहित 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुरजीत सिंह पर पहले भी पटवारी से दुर्व्यवहार के आरोप में केस दर्ज हो चुका है।
विदित रहे कि गांव सांघन के लोगों ने बिजली सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को कैथल-खनौरी मार्ग पर जाम लगा दिया था। जिसे पुलिस व गांव के लोगों ने समझा-बुझाकर खुलवा दिया था। बाद में पुलिस ने सरपंच सुरजीत सिंह सांघन सहित 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि 26 जून दोपहर को गांव सांघन के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैथल से खनौरी जा रहे मार्ग को जाम कर दिया। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने सरपंच सुरजीत सिंह, सूबा उर्फ सूबी, बजिंद्र सिंह, बलवान उर्फ भल्ला, पंच देवी दयाल, कृष्ण, दलबीरा, रामफल, रामकेश, मुकेश, तुई, ऋषि, तरसेम, लख्मी, दर्शन, रामदिया, रमेश, उदय सिंह, रवि, कृष्ण, लखा, सुरेन्द्र, सेठी, दिलबाग पंच व मंगता पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष ने आरोपों को नकारा
गांव के सरपंच व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह सांघन ने कहा कि वे जाम लगाने वालों में शामिल नहीं थे। वे जाम खुलवाने के लिए गए थे। गांव में बिजली सहित अनेक समस्याएं हैं। सरकार काम करना चाहती है। अधिकारी गांव में विकास नहीं करवा रहे। गांव में लोग दुखी हैं। अधिकारी मनमाने ढंग से केस दर्ज कर रहे हैं।
पुलिस ने वीडियोग्राफी करवाई है। इसमें जो भी बात सामने आएगी। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
सुमेर प्रताप सिंह, एसपी
गांव में थ्री पौंड, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्कूल सहित अनेकों परियोजनाओं के लिए पैसा पहुंच गया है। बिजली की तारें बदल दी गई हैं। तूफान या किसी अन्य कारण से बिजली प्रभावित हो जाए तो ठीक होने में समय लगता है। गांव के लोगों को जो तकलीफ हुई है। उसके लिए खेद है। लेकिन गांववासी शांति बनाएं रखें। गांव के विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों से भी जानकारी ली जाएगी कि कहीं किसी काम को करने में अनावश्यक देरी तो नहीं हो रही।
राजकुमार सैनी, सांसद