फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पहले मौसी के घर में रखे मिठाई के पीपे में से मिठाई खाई, फिर मौसेरे भाई ने विरोध किया तो खेत में बुलाकर मारी गोली, मौत

पहले मौसी के घर में रखे मिठाई के पीपे में से मिठाई खाई, फिर मौसेरे भाई ने विरोध किया तो खेत में बुलाकर मारी गोली, मौत

Wed, 03 Apr 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
पहले मौसी के घर में रखे मिठाई के पीपे में से मिठाई खाई, फिर मौसेरे भाई ने विरोध किया तो खेत में बुलाकर मारी गोली, मौत
मौसी के घर में पीपे में से मिठाई खाई, मौसेरे भाई ने विरोध किया तो खेत में बुलाकर मारी गोली, मौत
विज्ञापन

कैथल। जींद जिले के गांव धनौरी में दो मौसेरे भाईयों में दादी द्वारा लाए गए लड्डू खाने को लेकर हुए विवाद में एक को दूसरे ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात्रि तक जींद के गढ़ी थाना से आई पुलिस टीम सिग्रस अस्पताल में कार्रवाई कर रही थी।
जानकारी के अनुसार गांव धनौरी निवासी विकास व तरसेम मौसेरे व चचेरे भाईयों में विवाद हुआ है। दोनों के घर पासपास हैं। उनकी दादी मंगलवार को किसी विवाह समारोह से लौट कर आई थीं। जो विवाह में से लड्डू लाई थीं। यह मिठाई उसने विकास(20) के घर में एक पीपे(बॉक्स) में ताले में रखी थी। इसी बीच उसका मौसेरा भाई तरसेम (20) वहां आ गया और उसने पीपा खोलकर मिठाई खानी शुरू कर दी। उसी समय वहां विकास भी आ गया और दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा हो गया कि उसने उनकी अनुमति के बिना पीपे को क्यों खोला। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई और दोनों का बाद में खेत में जाकर झगड़ा हुआ। जिसमें आरोप है कि तरसेम ने विकास के छाती मेें गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे परिजन सूचना मिलते ही यहां कैथल के सिग्रस अस्पताल में लाए जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

यहां कार्रवाई के लिए पहुंचे एसएचओ गढ़ी कुलदीप कुमार ने बताया कि सांय करीब छह बजे सिग्रस अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक की गोली लगने से मौत हुई है। जिस पर वे यहां एचसी संदीप, एचसी सुशील, सिपाही सतीश व हरनेक के साथ पहुंचे। मृतक के पिता मिठ्ू लाल की शिकायत पर तरसेम के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम सुबह करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed