{"_id":"5c87fee5bdec22146c223367","slug":"171552416485-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत छोड़ बलम मेरे चुंदड़ नै, ना तै होजैगी तकरार घणां.........से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत छोड़ बलम मेरे चुंदड़ नै, ना तै होजैगी तकरार घणां.........से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मत छोड़ बलम मेरे चुंदड़ नै, ना तै होजैगी तकरार घणां... से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
नरड़ में 45 दिवसीय हरियाणवी लोक (फाग) नृत्य कार्यशाला का समापन
फोटो नंबर-07 से 09
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित 45 दिवसीय हरियाणवी लोक (फाग) नृत्य कार्यशाला के समापन पर मंगलवार को गांव नरड़ के नरड़ांचल स्कूल में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभाग के निदेशक उमेश जोशी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नैन ने की। कार्यक्रम में सनराईज स्कूल कुतुबपुर के निदेशक खुशी राम दलाल, माईलस्टोन स्कूल से अतुल शर्मा व सुशील ने विशिष्ठ अतिथि के रुप में शिरकत की।
समारोह में हरियाणवी लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। उन्होंने होली से संबंधित हरियाणवी गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लोक कलाकार कर्ण सिंह सैनी व उसकी टीम ने मत छोड़ बलम मेरे चुंदड़ नै, ना तै होजैगा तकरार घणां गीत पर नृत्य प्रस्तुत करके सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके साथ ही लोक कलाकार अनिल भारती, सुभाष शर्मा, महीपाल पठानियां, अंजली, रीतू, मुस्कान ने भी हरियाणवी गीतों, रागिनियों व नृत्य पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ हास्य कलाकार डॉ. राजीव शर्मा ने अपनी चुटकुलों से भी दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हरियाणवी संस्कृति की परंपरा से आने वाली पीढ़ियों को जागरूक किया जाता है। जिससे युवाओं को अपनी हरियाणवी संस्कृति की विस्तार से जानकारी मिलती है और इसे बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने आए हुए मुख्यातिथि व अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया।