फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ेयर के चुनाव में भाजपा ने की जातिवाद की राजनीति-अर्जुन चौटाला

ेयर के चुनाव में भाजपा ने की जातिवाद की राजनीति-अर्जुन चौटाला

Thu, 20 Dec 2018 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ेयर के चुनाव में भाजपा ने की जातिवाद की राजनीति-अर्जुन चौटाला
मेयर के चुनाव में भाजपा ने की जातिवाद की राजनीति : अर्जुन चौटाला
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष अनिल तंवर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
कहा : खुद मुख्यमंत्री को बतानी पड़ी थी जाति, मंत्रियों को नचवाकर जीते चुनाव

फोटो संख्या-45
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। युवा इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने मेयर चुनावों में भाजपा की जीत को उसका राजनीतिक षड्यंत्र बताया। इन चुनाव में भाजपा द्वारा जात-पात की राजनीति करने के आरोप लगाते हुए चौटाला ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री को जनता के बीच जाकर अपनी जाति बतानी पड़ी। भाजपा प्रदेश को जातिवाद में बांटना चाहती है। अर्जुन चौटाला बुधवार को अंबाला रोड स्थित आरकेएम फार्म में युवा इनेलो जिलाध्यक्ष अनिल तंवर द्वारा आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
अर्जुन चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अगर मेयर चुनाव में इतने ही निष्पक्ष थे तो उन्होंने खुद को पंजाबी बताकर वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। मेयर चुनाव में जीतने के लिए भाजपा के मंत्रियों को ठुमके लगाने पड़े और लोगों ने उनके ठुमकों पर मोहित होकर वोट दिया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय और दुष्यंत चौटाला के पास अब कुछ नहीं है, इनेलो का युवा चट्टान की तरह मजबूत था और रहेगा। दिग्विजय व दुष्यंत चौटाला पार्टी के सबसे कमजोर अंग थे, इसलिए उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मिशन 2019 का आगाज हो चुका है और इनेलो-बसपा का हर कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कस लें। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस 20 अलग-अलग धड़ों में बंटी हुई पार्टी है।
विज्ञापन

इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार का युवाओं को रोजगार देने का वादा खोखला साबित हुआ है। युवा रोजगार पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। इस मौके पर युवा प्रदेशाध्यक्ष जस्सी पेटवाड़, एडवोकेट संजीव माजरा व मोनी बालू ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर अवसर ईश्वर मैहला, जसमेर तितरम, हलका अध्यक्ष ओमप्रकाश कैरा, संतोष दहिया, मोनी बालू, काला प्यौदा, पूर्व सरपंच संजीव छौत, कृष्ण सौंगल, प्रदीप सिंहमार, ऋषिराज राणा, सुमित चहल कोटड़ा, सहित भारी संख्या में युवा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed