फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मर उजाला अभियान पर डीसी ने जारी किए नगर परिषद को सख्त आदेश

मर उजाला अभियान पर डीसी ने जारी किए नगर परिषद को सख्त आदेश

Sat, 01 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
मर उजाला अभियान पर डीसी ने जारी किए नगर परिषद को सख्त आदेश
तीन दिन में शहर की सभी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों का सर्वे करवाकर ठीक करवाएं : डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान पर डीसी ने जारी किए नगर परिषद को सख्त आदेश, शहर में पेयजल संकट, सफेद पट्टी लगाने सहित कई मुद्दों पर डीसी ने लिया संज्ञान
- चार जिलों में गड्ढे भरने के लिए एक ही एजेंसी को दिया 81 करोड़ का तीन साल के लिए ठेका

फोटो संख्या-7, 12 व 13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या पर डीसी धर्मवीर सिंह ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगले दो-तीन दिन में शहर का सर्वे करवाकर पता लगाया जाए कि शहर में कितनी लाइटें ठीक हैं। चाहे वे पार्क में हैं या कहीं ओर। इन लाइटों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए। ताकि लोग परेशान ना हों। डीसी लघु सचिवालय में मीडिया से बातचीत के दौरान अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे लाइटों के खराब होने संबंधी अभियान में जनता की समस्या के सवाल का जवाब दे रहे थे।
जब उन्हें बताया गया कि शहर में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और महिलाओं को सुबह-शाम अंधेरे में सैर करनी पड़ती है तो एससी पीडब्ल्यूडी ने भी कहा कि यह समस्या वास्तव में बनी हुई है। उन्हें भी सैर करते समय यह दिक्कत आती है। डीसी ने कहा कि आम जनता को इस संबंध में परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी रिपोर्ट तैयार कर लाइटें ठीक करवाएं।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर तीन-तीन माह से ऐसे ही पड़े गड्ढों पर डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गड्ढों को जल्द से जल्द भरकर एप शुरू करने के उद्देश्य को पूरा करें। नगर परिषद द्वारा रात्रि सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा नगर में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आगामी जनवरी माह में होने वाले शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण में कैथल शहर को अच्छी रैंकिंग प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सचिवालय के सभागार में मासिक प्रेस वार्ता में डीसी ने कहा कि सेक्टरों की लाइटों को शीघ्र ही ठीक करवाया जाएगा।
सर्दी के मौसम में भी पेयजल संकट पर दिए निर्देश : डीसी ने सर्दी में भी पेयजल संकट पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि जहां भी पानी की समस्या है, वहां पता करवाया जाए कारण क्या है? खुराना रोड पर लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन पर उन्होंने कहा कि कोर्ट में मजबूत पैरवी कर लोगों की समस्या का समाधान करवाएं। गांधी नगर सहित माता गेट पर पेयजल संकट को भी शीघ्रता से हल करें। डीसी ने तय रेट से ज्यादा राशि वसूलने वाले स्टांप विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को निर्देश जारी किए।
दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध का पालन करवाए पुलिस : दिन में शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के कारण होने वाली परेशानी पर डीसी धर्मवीर सिंह ने कहा कि शहर में भारी वाहनों के सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक प्रवेश बंद करने से संबंधित तीन-चार जगह बोर्ड लगाएं।
सर्दी के मौसम में सड़कों पर सफेद पट्टी सहित संकेतक लगाने के निर्देश : एडीसी सतबीर कुंडू ने कहा कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण एवं यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। सफेद पट्टी के साथ-साथ जेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था की जाएगी। सीटीएम विजेद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए हरपथ एप लांच की है, जिस पर कोई भी नागरिक सड़कों के गड्ढों के फोटो अपलोड कर सकता है।

पीडब्ल्यूडी विभाग के एससी सुभाष भंबु ने बताया कि करनाल-कैथल सड़क को 162 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन किया जाएगा, जिसे लगभग डेढ़ वर्ष में पूर्ण कर लिया जाएगा। करनाल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित उपरगामी पुल को रद करते हुए इसकी जगह एलीवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। लगभग 3 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक के निर्माण पर करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। मौके पर एसडीएम कमलप्रीत कौर व जगदीप सिंह, डीएसपी तरूण सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed