{"_id":"5b4b9dac4f1c1b3d748b50ed","slug":"171531682220-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरी हरियाणा को मिलेगा अपना मुख्यमंत्री: सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरी हरियाणा को मिलेगा अपना मुख्यमंत्री: सुरजेवाला
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी हरियाणा को मिलेगा अपना मुख्यमंत्री: सुरजेवाला
रणदीप बोले कैथल से ही लडूंगा विधानसभा चुनाव
मोटरसाइकिलों के जत्थे से किया सुरजेवाला का स्वागत, अनाज मंडी में उमड़ी भीड़ को किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। अखिल भारतीय कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उनका मकसद उत्तरी हरियाणा को अपना मुख्यमंत्री दिलवाना है। निश्चित रूप से इस इलाके की ढयोडी पर अब राज आएगा। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पुन: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश-प्रदेश में सरकार बनाएगी। सुरजेवाला रविवार को कलायत अनाज मंडी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मबीर कौलेखां द्वारा आयोजित नया नेतृत्व-नई सोच रैली को संबोधित कर रहे थे। देवभूमि कलायत पहुंचने पर रणदीप का नए अंदाज में अभिनंदन हुआ। उन्होंने धर्मबीर कौलेखां की अगुवाई में समस्या निराकरण कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान रैली संयोजक धर्मबीर कौलेखां ने रणदीप सुरजेवाला को हल देकर सम्मानित किया। सुरजेवाला ने कहा कि जनता के सहयोग से जो नई क्रांति की शुरूआत हुई है उससे राजनीति में बड़ा बदलाव साफ नजर आ रहा है। अब वो दिन दूर नहीं जब राज्य के दूसरे हिस्सों की भांति उत्तरी हरियाणा को अपना मुख्यमंत्री मिलेगा। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी वे कैथल से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेसी नेता ने कहा कि जनता द्वारा जागरूक राजनीति का परिचय देने से रोजगार व अन्य संसाधनों का अभाव नहीं रहेगा।
कलायत को दिया कर्मभूमि करार:- सुरजेवाला ने कैथल की भांति कलायत को भी अपनी कर्मभूमि करार दिया। उन्होंने कहा कि इस इलाके से उनके परिवार ने अपने राजनैतिक क रियर की शुरूआत की। जो साथ कदम-कदम पर 36 बिरादरी ने दिया उसका ऋण अदा कर पाना नामुमकिन है। कांग्रेस राज में कलायत हलके को उम्मीद से बढ़कर उनका हक मिलेगा।
कलायत अनाज मंडी में धर्मवीर सहारण कौलेखां द्वारा आयोजित बदलाव रैली में मुख्य तौर पर निम्र गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिल्लू चंदाना, सज्जन ढूल, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, सतबीर भाणा, विद्या रानी दनौदा, बलवान सिंह कुराड़, पूर्व पार्षद कमल मित्तल, सहारण खाप के प्रधान रामपाल सहारण, मौण खाप के प्रधान धूप सिंह मौण, देसवाल खाप के प्रधान रामकुमार देसवाल, अशोक जैलदार, रामसिंह प्रजापति, सूबे सिंह मोर, हरपाल बडसीकरी, पूर्व चेयरमैन बहादूर सिंह सैनी, इंद्र सिंह नैन, देवीराम खेड़ी शेरखां, रोशन लाल पाडला, गुरुदेव ढुंढवा, सतबीर जांगडा, पंचायत समिति सदस्य कर्मवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन नाजर सिंह, भूपेंद्र सिंह, रोशन लाल, राजेंद्र चहल, सतनारायण जैलदार बालू, पूर्व सरपंच काला मटौर, प्रेमा मटौर, श्रीराम बाल्मीकि, भीम सिंह कौलेखां, सतबीर चौशाला, रोशन चौशाला, जगदीप रामगढ़, सतीश शर्मा व सुमेश पाल राणा सहित सैकड़ों व्यक्ति मौजूद रहे।