फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव में सर्वसम्मति की संभावनाओं को झटका

आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव में सर्वसम्मति की संभावनाओं को झटका

Wed, 03 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव में सर्वसम्मति की संभावनाओं को झटका

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आगामी 14 जनवरी को होने वाले आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव में 21 कॉलेजियम में सर्वसम्मति के प्रयासों को झटका लगा है। कई कॉलेजियम में उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि कॉलेज प्रबंधक समिति से जुड़ा एक बड़ा गुट अभी भी एकजुट है। जिसमें कई जाने-माने परिवारों की वोटें शामिल हैं। इस ग्रुप के अलावा कई लोग चुनाव के लिए तैयारी कर रहे हैं।
3714 वोटर लिस्ट पर 21 कॉलेजियम के लिए चुनाव होना है। जिसमें पूर्व प्रधान सतीश बंसल, साकेत मंगल, अनिल शोरेवाला, चौधरी परिवार सहित भाजपा की ओर से वन विभाग के चेयरमैन अरुण सर्राफ द्वारा सर्वसम्मति से चुनाव का प्रयास किया जा रहा था। बातचीत कई दौर तक चली। लेकिन कुछेक उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने का एलान कर इन प्रयासों पर विराम लगा दिया है। कॉलेज प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान सुभाष मित्तल के भाई एवं प्रमुख निर्यातक विष्णु भगवान मित्तल ने जहां चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। वहीं कई अन्य कॉलेजियम सदस्य भी चुनाव लड़ रहे हैं। मुकेश निरवानी एडवोकेट भी वार्ड नंबर 9 से चुनाव लड़ेंगे। मुकेश निरवानी ने कहा कि वे चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए अपने साथियों से सलाह-मशविरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक बड़ा गुट एकजुट, मिलकर लड़ेंगे 21 कॉलेजियम में चुनाव : चुनाव की संभावनाओं के बीच कॉलेज प्रबंधक समिति के पूर्व चेयरमैन सतीश बंसल, साकेत मंगल, अनिल शोरेवाला के अलावा चौधरी परिवार में करीब-करीब सहमति बन चुकी है। 3714 वोटर लिस्ट में इन परिवारों के पास काफी संख्या में वोट हैं। सभी 21 कॉलेजियम पर इस गुट द्वारा उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 और 8 जनवरी को है नामांकन की तिथि : कॉलेज के चुनाव के लिए 7 व 8 जनवरी को नामांकन भरे जाएंगे। इसके बाद नाम वापसी की अवधि उपरांत 14 जनवरी को चुनाव होंगे।

तीन साल से लटका है मामला : प्रदेश भर की जानी-मानी शिक्षण संस्था आरकेएसडी की प्रबंधक समिति के चुनाव का मामला पिछले तीन साल से लटका है। प्रशासक नियुक्ति के बाद से ही चुनाव के लिए आवश्यक प्रयास चल रहे हैं। अब जाकर उम्मीद है कि 14 जनवरी को समिति का चुनाव हो जाएगा। पूर्व प्रधान सतीश बंसल ने कहा कि उनके ग्रुप द्वारा चुनाव के लिए तैयारी की जा रही है। सर्वसम्मति के प्रयास सिरे नहीं चढ़ने पर हर हाल में चुनाव लड़ा जाएगा। कई लोगों से बातचीत चल रही है। सभी 21 कॉलेजियम में उम्मीदवार उतारे जाएंगे।

आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव में सर्वसम्मति की संभावनाओं को झटका

वोटिंग की संभावनाएं बढ़ीं, सभी 21 कॉलेजियम में चुनाव की संभावनाएं
कई उम्मीदवारों ने किया प्रचार शुरू, पूर्व चेयरमैन सतीश बंसल का ग्रुप एकजुट
कहा-लोकतांत्रिक प्रणाली में चुनाव लड़ना सबका अधिकार
फोटो संख्या-25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed