{"_id":"6928ad0ff52343303a0a9853","slug":"165-workers-upset-after-being-removed-from-work-kaithal-news-c-245-1-kht1011-141344-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: काम से हटाने पर 165 कर्मी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: काम से हटाने पर 165 कर्मी परेशान
Fri, 28 Nov 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा (सर्व कर्मचारी संघ) की ब्लॉक कमेटी ने नगर परिषद प्रांगण में 13वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। काम से हटाने पर सफाई कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान ने की, जबकि संचालन ब्लॉक सचिव विक्की टांक ने संभाला। उनका कहना है कि ठेका समाप्त होने के बाद बिना किसी पूर्व सूचना के 165 सफाई कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया, जिससे वे और उनके परिवार भूखमरी की कगार पर हैं। नगर परिषद ने नया टेंडर जारी न करके उन्हें बेरोजगार कर दिया। नाराज कर्मचारियों का कहना है कि जनवरी और अप्रैल 2024 में डीएमसी के साथ हुई मीटिंग तथा 22 जुलाई 2024 को नगर परिषद चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई हाउस मीटिंग में सभी पार्षदों की सहमति से निर्णय लिया गया था कि किसी कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा और वेतन में वृद्धि की जाएगी। अब प्रशासन उसी फैसले से पीछे हट गया है।
कर्मचारियों ने कार्यकारी अधिकारी, चेयरमैन, डीएमसी और उपायुक्त को ज्ञापन भेजकर रोजगार की बहाली और नया टेंडर जारी करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 2 दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो आंदोलन की घोषणा की जाएगी। धरना स्थल पर प्रधान महेंद्र बिड़लान, रामदेव, सन्नी कांगड़ा, सुरेश कुमार, सूरज कल्याण, सोनू कल्याण, अमित गिल, अनिल कुमार, सरोज रानी, बीना, कलसो रानी सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।