फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मटौर रोड पर बने गड्डे लोगों के लिए परेशानी का सबब, हादसों का डर

मटौर रोड पर बने गड्डे लोगों के लिए परेशानी का सबब, हादसों का डर

Sun, 07 Apr 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
मटौर रोड पर बने गड्डे लोगों के लिए परेशानी का सबब, हादसों का डर
मटौर रोड पर बने गड्ढे दे रहे हादसों को दावत
विज्ञापन

- लोगों ने जताया था विरोध तो विभाग ने दिया था ठीक कराने का आश्वासन, आज भी स्थिति जस की तस

अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कलायत मटौर रोड पर बने गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। मटौर रोड की रिपेयर को लेकर कुछ दिन पहले लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ रोष जताया गया था। जिसपर विभागीय अधिकारियों ने इसे दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन करीब दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी अधिकारियों ने रोड की कोई सुध नहीं ली। विभाग शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।
शनिवार सुबह करीब 9 बजे किसान प्रदीप खाद व पशुओं का चारा लेकर बैल बोगी में खेतों से आ रहा था कि मटौर रोड पर अचानक दूसरी तरफ से अन्य वाहनों के आने के कारण उसकी बोगी सड़क पर बने गहरे गड्ढों में उतर गई और बोगी का टायर फटने से पूरी तरह से तहस नहस हो गई। इसी दौरान एक मोटर साइकिल सवार भी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

दुकानदार लगा चुके हैं कई बार गुहार : मटौर रोड व स्थानीय दुकानदार प्रमोद कांसल, सतीश सिंगला, रामकेश, दयानंद, कृष्ण, सुमित शर्मा, शिवकुमार, कमल और दूसरे लोगों ने बताया कि गेहूं व सरसों के सीजन की शुरूआत हो चुकी है। रोड पर वाहनों का आवागमन पहले से ज्यादा बढ़ गया है। जिस प्रकार सड़क टूटी व बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण फसल से भरे वाहन के पलटने का खतरा बढ़ जाता है। करीब एक वर्ष पूर्व इन गड्ढों की बारे लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया गया था। जिसपर विभाग ने गड्ढों की रिपेयर के नाम पर मात्र लीपापोती कर दी थी। उन्होंने बताया कि मटौर मार्ग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और मुढ़ाड गोशाला व कई गांवों को जोड़ने के साथ-साथ जिला जींद को जाने वाला शार्टकट रास्ता माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जेई सुशील कुमार ने बताया कि कैंची चौक के आस-पास बने गड्ढों को दुरुस्त करवाने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी को पत्र लिखा गया है। संबधित एजेंसी कार्य नहीं करती तो मंगलवार तक विभाग द्वारा सड़क की रिपेयर करवा दी जाएगी।

फोटो नंबर-44
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed