{"_id":"5c840bdebdec22142f019d6e","slug":"161552157662-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्स-रे जिला अस्पताल से, ईलाज बाहर से..अब नहीं हो पाएगा ऐसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्स-रे जिला अस्पताल से, ईलाज बाहर से..अब नहीं हो पाएगा ऐसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्स-रे जिला अस्पताल से, ईलाज बाहर से..अब नहीं हो पाएगा ऐसे
जिला अस्पताल से एक्स-रे का प्रिंट देना किया बंद
एक्स-रे करने के बाद सभी डॉक्टर्स के कम्प्यूटर में भेजी जा रही है रिपोर्ट
केवल पुलिस केस के मामलों में दिए जा रहे हैं प्रिंट
फोटो संख्या-33
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला अस्पताल में एक्स-रे करवाकर कोई व्यक्ति अब निजी अस्पताल में ईलाज नहीं करवा सकेगा। क्योंकि विभाग द्वारा एक्स-रे का प्रिंट देना बंद कर दिया है। ताकि लोग जिला अस्पताल में निशुल्क एक्स-रे करवाकर बाहर से ईलाज ना करवा सकें।
जिला अस्पताल में अभी तक विभिन्न तरह के ईलाज में निशुल्क एक्स-रे किया जाता था। जिसमें कई बार लोग डॉक्टर से लिखवाकर महज 5 रुपये की स्लिप पर एक्स-रे करवाकर ईलाज बाहर करवा लेते थे। इसका लोग नाजायज फायदा उठा रहे थे।
एक्स-रे प्रिंट की बजाए अब सभी डॉक्टरों के कम्प्यूटर में भेज दिया जाता है:-जिला अस्पताल में एक्स-रे कर्मी ने बताया कि विभाग के निर्देश हैं कि अब सामान्य मरीजों को एक्स-रे का प्रिंट नहीं देना है। मरीज को जो नंबर मिलता है, उस नंबर को एक्स-रे रिपोर्ट पर अंकित करके संबंधित डॉक्टर के कम्प्यूटर में भेज दिया जाता है। इससे एक तो मरीज के समय की बचत हुई है। उसे प्रिंट लेने के लिए इंतजार करना पड़ता था। कई बार उसे प्रिंट लेकर जाने के बाद डॉक्टर की छुट्टी का समय होने के चलते मिल ही नहीं पाते थे। अब रिपोर्ट में कोई समय नहीं लगता। जैसे ही एक्स-रे किया जाता है, उसी समय उसे डॉक्टर के कम्प्यूटर में भेज दिया जाता है। जिससे डॉक्टरों को भी सुविधा हुई है। केवल पुलिस केस से जुड़े मामलों में अब प्रिंट दिया जा रहा है।