{"_id":"5c840bd4bdec2213f22d1669","slug":"161552157652-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 वर्षों में पेक्स के चुनावों में पहली बार बनी सहमति, चुने गए निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 वर्षों में पेक्स के चुनावों में पहली बार बनी सहमति, चुने गए निदेशक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वसम्मति से चुने गए पैक्स के निदेशक
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। द सीवन पैक्स लिमिटेड सीवन की प्रबंधक कमेटी का चुनाव शनिवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस चुनाव में पिछले 40 वर्षों में पैक्स के हर चुनाव में कड़ा मुकाबला होता आया है। लेकिन इस बार सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। 14 गांवों की पैक्स में सहमति होना एक ऐतिहासिक फैसला है। चुनावों में पैक्स के सभी गांवों के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रत्याशियों को समझा बुझाकर सहमति बनवाई। चुनाव में सर्वसम्मति से उम्मीदवार प्रेमलता आनंद, किसान सुनित कुमार सरदाना, राजीव कुमार, मेजर सिंह मलिकपुर, प्रदीप कुमार रसूलपुर, केवल सिंह फिरोजपुर, देवेंद्र सिंह खेड़ी गुलाम अली, ओमी देवी गैर कृषक फिरोजपुर, बाबू लाल गोहरां गैर कृषक, सतीश कुमार सीवन गैर कृषक को पैक्स निदेशक चुना गया है। सर्वसम्मति से चुनाव कराने में बृजपाल राणा गोहरा, प्रबंधक पैक्स जगदीश आनंद, रमेश चंद मोगाफिरोजपुर, बलदेव सिंह बल्ली गोबिंदपुरा, पृथ्वी पाल सिंह सिंह झब्बर गोबिंदपुरा, यशपाल राणा नंबरदार सीवन, कृष्ण आनंद की विशेष भूमिका रही।