{"_id":"5c1e8a8fbdec2257171e7f1a","slug":"161545505423-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन-ढुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन-ढुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन : ढुल
फोटो नंबर-02
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दीनबंधु सर छोटूराम विचार मंच के कार्यकारी प्रधान सुरेंद्र ढुल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने यह जानकारी पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में दी।
ढुल ने बताया कि यह कार्यक्रम 23 दिसंबर को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में आयोजित होगा। जिसमें पूरे प्रदेश से किसान शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में बृजेंद्र सिंह वरिष्ठ आईएएस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे। ढुल ने कहा कि वर्तमान समय में देश की किसान की हालत चिंता जनक बनी है हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने अनेकों जन हितेषी योजनाएं किसानों के लिए चलाई हुई है। जिनसे किसान को राहत भी मिली है लेकिन अभी इस क्षेत्र में और भी काम होना शेष है। इन्होंने कहा कि किसानों को भी जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक संख्या में किसान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे और किसानों के व नेताओं के विचार सुने। इस अवसर पर राजेन्द्र बाकली, धर्मपाल मलिक, हल्का अध्यक्ष नरेंद्र जुलानी खेड़ा, जोनी क्योडक़ व अन्य उपस्थित रहे।