फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शैक्षणिक योग्यता के चलते इस बार बदल सकते हैं कई वार्डों में पार्षद उम्मीदवार के चेहरे

शैक्षणिक योग्यता के चलते इस बार बदल सकते हैं कई वार्डों में पार्षद उम्मीदवार के चेहरे

Sat, 24 Nov 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
शैक्षणिक योग्यता के चलते इस बार बदल सकते हैं कई वार्डों में पार्षद उम्मीदवार के चेहरे
शैक्षणिक योग्यता के चलते बदल सकते हैं कई वार्डों में पार्षद उम्मीद्वार के चेहरे
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी में पिछले नगर पालिका चुनाव के मुकाबले इस बार कई युवा चेहरे मैदान में नजर आएंगे। जिसका कारण सरकार द्वारा शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण है। पंचायत चुनाव के बाद शुरू हुई शैक्षणिक योग्यता निर्धारण की शर्त के बाद पूंडरी नगर पालिका चुनाव में भी यह शर्त लागू रहेगी। जिस कारण कई ऐसे उम्मीद्वारों में निराशा है जो इन योग्यताओं पर खरा नहीं उतरते लेकिन वे चुनाव लड़ना चाहते थे।
कई वार्डों में बदलेेंगे चेहरे:-
सरकार ने चुनाव लड़ने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीद्वार के लिए दसवीं, महिला के लिए आठवीं व अनुसूचित जाति के वार्ड में चुनाव लड़ने के लिए पांचवीं तक शिक्षित होने की शर्त रखी है ताकि पढ़े लिखे प्रतिनिधि चुने जाएं और अपने वार्ड का विकास कर सकें। इस शर्त के कारण कई वार्डों में उम्मीद्वारों के चेहरे बदले नजर आएंगे।
विज्ञापन

चुनाव के लिए सरगर्मिया तेज:-
वीरवार को सरकार ने जैसे ही चुनावी शैड्यूल घोषित किया, उसके बाद से ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीद्वार अपने-अपने वार्ड में सुबह-शाम लोगों से संपर्क कर रहे हैं। निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी खुराना ने कहा कि चुनाव को लेकर उम्मीद्वारों में पूरी हलचल है। इस बार शैक्षणिक योग्यता से जहां कई लोगों को निराशा हाथ लगेगी, वहीं कई युवा चेहरे मैदान में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल एसडीएम कमलप्रीत कौर की देखरेख में होगा चुनाव:-
पूंडरी नगर पालिका चुनाव कैथल एसडीएम कमलप्रीत कौर की देखरेख में होगा। सरकार ने नगर निगमों में तो चेयरपर्सन चुनाव के लिए सीधी वोङ्क्षटग करवाने का फैसला लिया है लेकिन पालिका चुनाव में ऐसा नहीं होगा, यहां पार्षद ही बाद में चेयरमैन चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed