फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   महाभारत, वामन पुराण में वर्णन है फल्गू तीर्थ का

महाभारत, वामन पुराण में वर्णन है फल्गू तीर्थ का

Tue, 02 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
महाभारत, वामन पुराण में वर्णन है फल्गू तीर्थ का
फरल में सरोवर में लगाई डुबकी, किया तर्पण
विज्ञापन

गया जी से आई गयासुर की पुत्री तीर्थ का फल साथ लेकर आई थीं फल्गु
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। फरल में चल रहे फल्गु मेले में दिन-प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। सोमवार को काफी संख्या में लोगों ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया।
मुख्य मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश शर्मा ने बताया कि इस तीर्थ का वर्णन वामन पुराण, महाभारत में मिलता है। इसमें युधिष्ठिर को भीष्म पितामह फल्की वन में स्थित इस तीर्थ में स्नान कर पिंडदान करवाने को कह रहे हैं। किंवदंती है कि इस तीर्थ में महर्षि फलक ने तप किया था। वे गयासुर द्वारा रचाए गए शास्त्रार्थ मुकाबले में गए थे। वहां विजयी होने पर उन्होंने फलक ऋषि से अपनी पुत्री का विवाह किया था और सोमवती नामक उनकी पुत्री गया तीर्थ के फल को यहां लेकर आई थीं और आश्विन मास में सोमवती अमावस्या के अवसर पर यहां पिंडदान करवाने पर गया जी जितना ही महत्व है।
विज्ञापन

फल्गु मेला प्रशासक एवं कलायत के उपमंडलाधीश जगदीप सिंह ने सेक्टर सुपरवाइजरों की बैठक में कहा कि वे निरंतर अपने-अपने सेक्टरों में निगरानी करते रहे तथा किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में तुरंत हमें सूचित करें। उन्होंने गांव स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थापित किए गए प्रशासनिक खंड के कार्यालय में फल्गु मेला प्रबंधों की समीक्षा की। मेला प्रशासन द्वारा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए 10 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक जोगिंद्र श्योराण, कार्यकारी अभियंता आरके गोयल, बनारसी दास, प्रशांत कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. अंशुल आनंद, जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी, पंचायती राज विभाग के एसडीओ दलबीर दलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालु ले रहे हैं झूलों का आनंद
पूंडरी। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक फल्गु मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और श्रद्धालु मेले का आनंद ले रहे हैं। अनेक दूर दराज से आए श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंड दान भी करवा रहे हैं और पवित्र तीर्थ में श्रद्धालुओं द्वारा डुबकी लगाकर स्नान भी किया जा रहा है। मेले में बच्चों व महिलाओं द्वारा जमकर खरीदारी भी की जा रही है। मेला में बाजार अब पूरी तरह सज चुके हैं। झूले मनोरंजन के साधन भी शुरू हो चुके हैं। इसके साथ-साथ पवित्र तीर्थ में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गोताखोर लगातार श्रद्धालुओं को गहरे पानी में आने से रोक रहे हैं। बोट इंचार्ज मुकेश कुमार व दीपक कुमार तैनात दिखे।

अमर उजाला एक्सक्लूसिव

पिंडदान करवाने वाले ब्राह्मण कर रहे रजिस्ट्रेशन फीस का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
फरल। सदियों से फरल गांव में आयोजित होने वाले फल्गु मेले में इस बार पिंडदान करवाने के लिए पहुंच रहे ब्राह्मणों ने रजिस्ट्रेशन फीस का विरोध कर दिया है। पंडित महावीर सिंह ने बताया कि देश में किसी भी मेले में ब्राह्मणों पर कर नहीं हैं। वे अपने हुनर से श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना करवाते हैं। अकेला फल्गु तीर्थ है, जहां उन पर 500 रुपये कर कर लगाया जा रहा है। इस बार मेले में श्रद्धालु कम हैं। इस कारण वे खाली बैठे हैं। जब श्रद्धालु कम होंगे तो वे यह फीस कैसे दे पाएंगे। इस बारे में उन्होंने मेला प्रशासक से भी मुलाकात की है। अभी तक प्रशासन द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया है।

मेले में सुरक्षा को खतरा
हर बार मेले में आने वाले पंडों (पूजा करवाने वाले ब्राह्मण) का रजिस्ट्रेशन होता है। अभी तक इस बार यह रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। इस कारण कोई भी असामाजिक तत्व यहां अप्रिय वारदात को अंजाम दे सकता है। पिछले मेले में भी पंडों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। लेकिन अभी तक यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंच चुके पंडों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है।

फोटो संख्या-29
विधायक कुलवंत बाजीगर ने करवाया पिंडदान
फरल। गांव फरल में ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के तीर्थ पर विधायक कुलवंत बाजीगर ने परिवार के साथ पिंडदान करवाया। वीआईपी घाट पर वे सपरिवार पहुंचे। वहां ब्राह्मणों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। विधायक ने कहा कि यहां पिंडदान करके आत्मिक शांति मिलती है।


फोटो संख्या-53

नहाते हुए श्रद्धालु की पेंट चुराई, 40 हजार का नुकसान
फल्गु तीर्थ में महिला घाट के निकट फरल निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि वह यहां अपने रिश्तेदारों के साथ यहां स्नान करने के लिए आया था। वहां उसने नहाने के लिए पेंट उतार कर घाट पर रख दी। जब वह बाहर आया तो उसकी पेंट नहीं मिली। बाद में पुलिस की मदद से सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक युवक नहाने के बाद अपने बैग में डाल कर पेंट ले जाते हुए दिख रहा है। उसने दूसरे घाट पर जाकर शर्ट पहनी। इस पेंट में उसके 40 हजार रुपये थे। इससे वह सामान खरीद कर लाने वाला था। एसएचओ सुभाष श्योकंद ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed