फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कैथल-हांसी वाया जींद 75 किलोमीटर लंबी सड़क को नेशनल हाइवे की मंजूरी

कैथल-हांसी वाया जींद 75 किलोमीटर लंबी सड़क को नेशनल हाइवे की मंजूरी

Fri, 09 Mar 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
कैथल-हांसी वाया जींद 75 किलोमीटर लंबी सड़क को नेशनल हाइवे की मंजूरी
कैथल-हांसी वाया जींद 75 किलोमीटर लंबी सड़क को एनएचएआई की मंजूरी
विज्ञापन

पराली से 50 मेगावाट बिजली उत्पादन प्लांट लगाए जाने का भी ऐलान
रेलवे ओवर ब्रिज को बजट में दी स्वीकृति, सीएम ने कॉलोनियों के लोगों को दिया था रेलवे ओवर ब्रिज ना बनाने का आश्वासन
पूंडरी में महिला आईटीआई अपग्रेड होगी, गुहला में बन रहे महिला कॉलेज का भी जिक्र किया गया
स्वास्थ्य, खेल, शहरी निकाय, जनस्वास्थ्य सहित कई विभागों में जिले के लिए नहीं कोई बड़ी सौगात
फोटो नंबर-29 से 40, 45, 46, 55, 56, 57, 58, 59, 60 व 61
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भाजपा सरकार ने प्रदेश के चौथे बजट में जिले के लिए तीन बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया है। इसमें कैथल से हांसी-वाया जींद 75 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को नेशनल हाइवे बनाने का ऐलान किया गया है। साथ ही पराली से 50 मेगावाट बिजली उत्पादन करने के लिए प्लांट लगाए जाने का ऐलान किया है। पूंडरी की महिला आईटीआई को अपग्रेड करने की बात कही है। गुहला में तीन साल से बन रहे राजकीय कॉलेज को इसी सत्र में शुरू करने की बात भी कही गई है। साथ ही मुख्यमंत्री ने जिस रेलवे ओवर ब्रिज को ना बनवाने का आश्वासन दिया था, उस रेलवे ओवर ब्रिज को बनाए जाने की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शहरी निकाय, जनस्वास्थ्य और खेल सहित कई अन्य विभागों में जिले को कोई बड़ी सौगात नहीं मिल पाई है। बजट को सत्तापक्ष ने पूरे प्रदेश के विकास का समग्र बजट बताया तो विपक्ष ने महज छलावा करार दिया है।
------
पूंडरी क्षेत्र में आईटीआई को अपग्रेड करने से गरीब तबके की छात्राओं को काफी लाभ होगा। यह सरकार का सराहनीय निर्णय है। उम्मीद है कि सरकार की आईटीआई के अपग्रेडेशन की घोषणा को जल्द ही सिरे चढ़ाएगी।
विज्ञापन

छात्रा जान्हवी

किसानों के हितों में कार्य करने की अनदेखी की है। बजट में किसानों के लिए कोई भी ऐसी योजना नहीं शुरू की गई। जिससे किसानों के लाभ मिल सके।
-किसान जरनैल सिह

बजट में पहले वाले बजट से अधिक राशि प्रदेश के विकास के लिए स्वीकृत होगा। इससे प्रदेश में व्यापार की और अधिक संभावनाएं बनेगी। भाजपा सरकार द्वारा पेश किया गए बजट में जनता के हितों को ध्यान में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-व्यापारी प्रशांत आनंद
आम जनता के हित में कार्य रही है। प्रदेश सरकार ने बजट में शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। जिससे प्रदेश के युवा तरक्की की ओर अग्रसर हो सकेंगे। उम्मीद है इस बजट के मुताबिक शिक्षा के क्षेत्र में अधिक विकास होगा।
-गृहिणी कृष्णा रानी

स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास में ध्यान न दे लोगों को बजट में गुमराह किया है। जिला में कोई भी ऐसी सुविधा की घोषणा की जिसमें लोगों को लाभ मिल सके। सिर्फ पुरानी घोषणाओं के मुताबिक ही बजट में राशि जारी करने का कार्य किया है।
-कांग्रेस नेता सुधीर मिड्डा

किसानों के नाम पर राजनीति करके सत्ता में आने का कार्य किया है। लेकिन चार के चार बजट में किसानों के लिए कोई भी ऐसी घोषणा नहीं हुई। जिसमें किसानों को राहत मिली हो।
-किसान गुरनाम सिंह

बजट से केवल निराशा हाथ लगी। सरकार महज दिखावा कर रही है। विकास के नाम पर एक ईंट नहीं लगी। जिस कारण जनता निराश है।
-अशोक जैन प्रदेश सचिव व्यापार सेल इनेलो

इनेलो ही प्रदेश का विकास करवा सकती है। बजट में किसान, गरीब जनता व कर्मचारियों और व्यापारियों के लिए कोई घोषणा नहीं है। सरकार को हाहाकार कर रही आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए भी घोषणा करनी चाहिए थी, लेकिन यह बजट महज दिखावा मात्र है।
-रामफल मलिक, सदस्य इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी।

बजट किसान, मजदूर, व्यापारी विरोधी है। पूरी तरह से निराशा जनक बजट बताया है। बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है और आमजन को यह आम बजट आने वाले दिनों में महंगाई की गर्त में धकेलेगा। सरकार ने घाटे का बजट दिखाकर लोगों को गुमराह किया गया है। पूंजीपगत व्यय से संपत्ति का निर्माण होता है जिसके लिए कम पैसे का प्रावधान किया गया है। साल के बाद पेश होने बजट की तरफ हर वर्ग और समुदाय की निगाहें होती है और आमजन को बजट में विभिन्न मदों में रखे गए पैसों के प्रावधान से उनके जीवन में सुधार होने की उम्मीद बनी रहती है। यह बजट इस बार फिर हरियाणा की जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है और सहूलियतों की उम्मीद रखने वाले लोगों के हाथ खाली रह गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र एक प्रतिशत भी इस बजट में कहीं भी दिखाई नहीं दिया।
-पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा

बजट में सरकार व्यापारियों के लिए कोई बड़ी घोषणा करने में नाकाम रही है। व्यापारियों को राहत दी जानी चाहिए थी। ताकि उन्हें भारी भरकम टैक्सों की नीतियों से राहत मिल सके। प्रदेश का व्यापारी इस समय पूरी तरह से निराश है।
अश्विनी शोरेवाला, पूर्व अध्यक्ष आढ़ती एसोसिएशन

कांग्रेस सरकार ने हर बार व्यापारी वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं की थीं। पिछले चार साल भाजपा सरकार कोई राहत नहीं दे सकी है। पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी अब खाली बजट से व्यापारी वर्ग निराश है।
-रामनिवास मित्तल, पूर्व चेयरमैन नगर परिषद

बजट पूरी तरह से जनविरोधी है। सरकार केवल बयानबाजी में विश्वास रखती है। पुरानी घोषणाओं को नई घोषणा बनाकर कागजी हेर-फेर किया जा रहा है।
-कंवर पाल करोड़ा, अध्यक्ष, इनेलो, जिला कैथल।

यह बजट पूरे प्रदेश के समग्र विकास का परिचायक है। इसमें किसान, युवा, महिला सहित पर्यावरण, स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा गया है। पराली से बिजली बनाने जैसे फैसलों के दूरगामी परिणाम आएंगे। यह एक विकासोन्मुखी बजट है।
-अशोक गुर्जर ढांड, अध्यक्ष, भाजपा, जिला कैथल।



सरकार ने ना केवल वन विभाग, बल्कि कई विभागों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध सरकार ने विकास के साथ-साथ जमीनी स्तर पर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर बल दिया है। प्रदेश विकास के नए रास्ते पर बढ़ेगा। हर वर्ग का ख्याल रखने वाला बजट है। इसके लिए वित्तमंत्री बधाई के पात्र हैं। पराली से 50 मेगावाट बिजली के प्लांट से पर्यावरण को लाभ मिलेगा।
-अरुण सर्राफ, चेयरमैन हरियाणा वाइल्ड लाइफा कारपोरेशन एवं फोरेस्ट विभाग।

वित्तमंत्री की ओर से प्रस्तुत बजट में आम आदमी के विकास की भूख नजर आती है। उन्होंने जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रतिबद्धता दिखाई है। ऐसा बजट है, जिससे किसान, युवा, महिला सहित सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा गया है।
-राव सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता, कैथल।

सरकार ने ई-सेवाओं को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। पारदर्शिता, समान विकास, हरियाणा एक हरियाणवी एक जैसी नीतियों को प्रतिबिंबित करता यह एक संपूर्ण बजट है। इसके लिए वित्तमंत्री जी को बधाई।
- यशपाल प्रजापति, पूर्व चेयरमैन, नगर परिषद कैथल।

गुहला के लिए महिला कॉलेज इसी सत्र से शुरू किए जाने की घोषणा स्वागत योग्य है। इससे गुहला-चीका की बेटियों को लाभ मिलेगा। कई सड़कों को फोरलेन करने का पैसा भी बजट में दिया गया है। एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पहली बार पेश किया गया है। पूरे प्रदेश में इस बार रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य होंगे। हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। पूरे सत्र में विपक्ष कोई बड़ा मुद्दा नहीं उठा सका।
- कुलवंत बाजीगर, विधायक

रेलवे ओवर ब्रिज से होगा नुकसान
कैथल। प्रॉपटी डीलर संदीप गोदारा ने कहा कि फाटक पर पुल बनाना सरासर गलत है। यहां पर सैकड़ों लोगों की दुकानें हैं। लोगों के विरोध के बाद सीएम ने इस पर रोक लगवा दी थी। लेकिन रेलवे द्वारा इस बजट में इसे दोबारा पास करने के बाद इसके निर्माण करने की घोषणा से दुकानदारों को परेशानी होगी। जब सीएम ने इस घोषणा को रद्द करवाने का आश्वासन दिया है तो उस पर अमल होना चाहिए। दुकानदार शमशेर बैनीवाल ने कहा कि करनाल रोड शहर का प्रमुख मार्ग है। यहां रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सैकड़ों दुकानें हैं। यदि यहां रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होगा तो इन दुकानदारों का कामकाज ठप होगा।


आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों के लोगों को परेशानी
दुकानदार नरेश कुमार ने कहा कि इस रोड से आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियां हैं। इसमें सेक्टर 18, बालाजी कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, अशोका गार्डन, मिनी सचिवालय व कोट का रास्ता इसी रोड पर है। यदि यहां पर रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा तो इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों और मिनी सचिवालय और कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों को काफी कठिनाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed