फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दो गुटों में बंटकर दिया धरना

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दो गुटों में बंटकर दिया धरना

Tue, 27 Feb 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दो गुटों में बंटकर दिया धरना

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार को आंगनबाड़ी वर्करों में हुए विवाद के बाद सोमवार को आंगनबाड़ी वर्करों ने लघु सचिवालय में एक ही पार्क में अलग-अलग स्थानों पर धरना दिया। एक धरना सीटू संगठन के तहत आंगनबाड़ी वर्करों और दूसरा जगमति गुट के संगठन द्वारा दिया गया। वेतन और आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया बढ़ाने की मांग पर वर्करों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही।
सीटू के संगठन की आंगनबाड़ी वर्करों ने अंबाला रोड पर स्थित कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के कार्यालय का घेराव किया। घेराव के दौरान सभी आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिस दौरान गांव पाडला के सरपंच देव राणा को सांसद के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्करों ने अपने जूतों व चप्पलों को हाथों में ले उन्हें बजा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान राजबाला जाखौली ने की। मंच का संचालन नीतू राजौंद ने किया। जिला प्रधान राजबाला ने बताया कि सरकार द्वारा कर्मियों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है। मानदेय बढ़ोत्तरी के नाम पर सरकार ने हमारे साथ धोखाधड़ी की है। हैल्पर्स का मानदेय केवल 70 रूपये ही बढ़ाया है। जो हमारे साथ भद्दा मजाक है।
विज्ञापन

राज्य महासचिव शकुंतला ने कहा कि 14 जून 2017 को विभाग की निदेशिका द्वारा वर्कर्स एवं हेल्पर्स के धरने प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर रोक लगाने के पत्र को तुरंत रद्द किया जाए। आंगनबाड़ी मदर ग्रुप ने आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को समर्थन दिया। आंगनबाड़ी वर्करों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सरकार से मिलने जाएगा। यदि इस प्रतिनिधि मंडल की सहमति सरकार से नहीं बनी तो 27 फरवरी को लघु सचिवालय दो घंटों के लिए बंद किया जाएगा और 28 फरवरी को आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा कटोरे लेकर भीख मांगी जाएगी। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन द्वारा सांसद राजकुमार सैनी के कार्यालय पर जाकर अपना ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राजबाला जाखौली, नीतू राजौंद, शकुंतला, सीटू नरेश कुमार, शशि कलायत, कविता जाखौली, गुड्डी करोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन (जगमति गुट) हरियाणा द्वारा लघु सचिवालय में दिया गया धरना 15वें दिन भी जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता माया बात्ता ने की। मंच संचालन कमला दयौरा ने किया। ज्ञानो खरक ने बताया कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को यूनियन नेताओं की एक मिटिंग चंडीगढ़ में डायरेक्टर से साथ होगी। लेकिन कर्मचारी का दर्जा लिए बिना धरना समाप्त नहीं होगा। संतरो देवी ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ पूरी एकजुटता से जवाब देंगे। इस मौके पर ओमवती, भूपी, माया, संतोष, सुनीता, सीमा, कृष्णा, बीरमती, कमलेश, जन संघर्ष मंच हरियाणा के अध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद, जेबीटी सतीश, कच्चा कर्मचारी संघ के नेता नरेश बालू आदि मौजूद रहे।


मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी मदर ग्रुप समिति ने भी किया प्रदर्शन
कैथल। आंगनबाड़ी मदर ग्रुप समिति हरियाणा की एक बैठक जवाहर पार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता शर्मिला पीलखन ने की। मंच का संचालन सुनीता नीमवाला ने किया। शर्मिला पीलखन ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला हितैषी होने का ढोंग कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन बनाने वाली महिलाओं को मात्र एक रुपया 60 पैसे मेहनताना प्रति बच्चा दे रही है। उनको सप्ताह में केवल तीन दिन ही काम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें ईंधन, दलिया दलाई, पिसाई आदि खर्च भी मदर ग्रुप की महिलाएं स्वयं उठा रही है। आंगनबाड़ी मदर ग्रुप यूनियन ने प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में जाकर सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अनीता कोटड़ा, सुमन नीमवाला, पतासो देवी, रामपति सौंगरी, बाला देवी टीक, सरोज, गुड्डी पाड़ला, पिंकी हरसौला, बीना आदि मौजूद रहे।

लघु सचिवालय परिसर में धरने में नारे लगाने की लगी रही दोनों गुटों में होड़
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दो गुटों में बंटकर दिया धरना
एक गुट ने सांसद राजकुमार सैनी के कार्यालय का घेराव किया
लघु सचिवालय परिसर में धरने में नारे लगाने की लगी रही दोनों गुटों में होड़
फोटो नंबर-01,20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed