फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नहीं आया गणित अध्यापक तो पार्षद ने उठाया बच्चों को पढ़ाने की बीड़ा

नहीं आया गणित अध्यापक तो पार्षद ने उठाया बच्चों को पढ़ाने की बीड़ा

Wed, 12 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
नहीं आया गणित अध्यापक तो पार्षद ने उठाया बच्चों को पढ़ाने की बीड़ा
नहीं आया गणित अध्यापक तो पार्षद ने उठाया बच्चों को पढ़ाने का बीड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव खानपुर के राजकीय मिडिल स्कूल में गणित अध्यापक न होने से आ रही बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिला पार्षद रेनू बाला बच्चों को पढ़ाने की बीड़ा उठा लिया। वे बीते 12 दिनों से गांव के स्कूल में जाकर बच्चों को गणित पढ़ा रही हैं, जिससे बच्चे भी काफी खुश हैं। वे नियमित तौर पर छठी, सातवीं व आठवीं की कक्षाएं ले रही हैं।
गत 3 माह पूर्व यहां गणित की अध्यापिका नियुक्त थीं, वह प्रमोशन के बाद लेक्चरार बनकर दूसरे स्कूल में चली गई। इसके बाद से यहां गणित अध्यापक का पद खाली है। इस स्कूल के बच्चे लगातार गणित में कमजोर होते जा रहे थे। कुछ बच्चों को तो जोड़, घटाना व भाग के सवाल तक नहीं आ रहे थे। इसकी जानकारी अभिभावकों ने जिला परिषद वार्ड 10 से पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रेनूबाला सैनी व गांव के सरपंच रामनाथ सैनी को दी। ग्रामीणों ने कहा कि अभिभावक यहां अपने पैसे से अध्यापक नियुक्त कर लेंगे। इसके लिए आर्थिक सहयोग की अपील की। लेकिन एमकॉम पास रेनू बाला ने कहा कि बच्चों के भविष्य का सवाल है और गांव खानपुर उनका अपना गांव है तो वह स्वयं निशुल्क बच्चों को गणित की शिक्षा देंगी। इसके बाद 1 जुलाई से लगातार वे छठी के 39, सातवीं के 37 व आठवीं कक्षा के 36 विद्यार्थियों को अलग-अलग सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक गणित की शिक्षा दे रही हैं। बच्चे भी अपनी नई मैडम से शिक्षा पाकर काफी खुश हैं और वे बे-हिचक सवाल-जवाब भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


निशुल्क दे रही हैं पूर्व में कोचिंग
पार्षद रेनू सैनी पहले भी गांव की गरीब लड़कियों को नि:शुल्क शिक्षा दिलवा रही हैं। गांव के सरपंच रामनाथ सैनी ने कहा कि रेनू ने गांव की 15 से अधिक गरीब लड़कियों के बीए में एडमिशन करवाए हैं, उनकी एडमिशन, फीस, किताबों का खर्च भी वह स्वयं दे रही हैं। इसके अलावा वह दोपहर को पढ़ाई में कमजोर गरीब परिवार के बच्चों को निशुल्क ट्यूशन भी पढ़ा रही हैं। उसके पास 100 से अधिक बच्चे ट्यूशन पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा में पीछे न रहे गांव
रेनू सैनी का कहना है कि उनका एक ही सपना है, गांव शिक्षा के क्षेत्र में पीछे न रहे। गणित अध्यापक की जरूरत थी तो उन्होंने खुद पढ़ाने का फैसला लिया। जिसमें उनके पति अनिल सैनी व सास-ससुर ने भी पूरा सहयोग दिया। जब तक स्कूल में कोई नियमित गणित टीचर नहीं आ जाता, वे प्रतिदिन बच्चों की गणित की क्लास लेती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed