फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बिजली से परेशान फरल के ग्रामीण बैठे धरने पर

बिजली से परेशान फरल के ग्रामीण बैठे धरने पर

Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजली से परेशान फरल के ग्रामीण बैठे धरने पर
बिजली से परेशान फरल के ग्रामीण बैठे धरने पर
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता के आश्वासन पर ग्रामीण हुए शांत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी के गांव फरल में बिजली के अघोषित कटों से परेशान लोगों ने पावर हाउस के बाहर धरना दिया। गांव वासी रणदीप आर्य फरल, विजेंद्र राणा, विक्की राणा, नरेंद्र राणा, महल सिंह, गौरव, विनोद कुमार, जयभगवान ने बताया कि गांव फरल में लगभग 15 दिनों से बिजली न के बराबर आ रही है और न ही खेतों में भी बिजली नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दिन और रात में केवल 3 घंटे ही विभाग द्वारा बिजली दी जा रही है।

भाकिसं के प्रदेश प्रवक्ता रणदीप सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार अनुसार गांव में बिजली 13 घंटे और खेतों में 8 घंटे तय की गई है, परंतु फरल पावर हाउस से केवल 3 घंटे गांव में और 3 घंटे ही खेतों के लिए दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग उनके गांव के साथ भेदभाव बरत रहा है जो कि सहन नहीं किया जाएगा। सुबह 8 बजे से धरने पर बैठे ग्रामीणों की सूचना पाकर पूंडरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और धरने स्थल की स्थिति से बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया। सूचना मिलते ही कार्यकारी अभियंता पूंडरी प्रदीप श्योकंद ने मौके पर आकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे मंगलवार शाम तक सही तरीके से बिजली देने का पूरा प्रयास करेंगे और साथ ही मौके पर ही उन्होंने खेतों की बिजली शुरू करवा दी और तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed