फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   160 cartons of illegal firecrackers seized; they had been hidden in an animal enclosure.

Kaithal News: अवैध पटाखों की 160 पेटियां बरामद, पशु बाड़े में छिपाए थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
160 cartons of illegal firecrackers seized; they had been hidden in an animal enclosure.
पूंडरी से पकड़े गए अवैध पटाखों और आरोपी के साथ पुलिस टीम। प्रवक्
कैथल। जिले में लगातार अवैध विस्फोटक सामग्री पकड़ी जा रही है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल और थाना पूंडरी पुलिस की टीम ने पूंडरी की इंद्रा कॉलोनी में एक मकान के साथ लगते पशु बाड़े से अवैध पटाखों की 160 गत्ता पेटियां बरामद की। बरामद पटाखों की पेटियों का गत्ते सहित कुल वजन 1245.276 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी राकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 14, इंद्रा कॉलोनी पूंडरी को काबू किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि 20 अक्तूबर को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम को सूचना मिली कि राकेश कुमार ने अपने मकान के साथ लगते बाड़े में बिना लाइसेंस के बिक्री के लिए बम-पटाखों की पेटियां रखी हुई हैं। टीम आरोपी के मकान के साथ लगते बाड़े पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर बाड़े में खड़े एक व्यक्ति ने लोहे का गेट अंदर से बंद करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने गेट खुलवाकर उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

चट्टर-पट्टर पटाखों की हुुई पुष्टि
पुलिस टीम ने बाड़े में रखी गत्ते की पेटियों की जांच के लिए एलएफएम दर्शन सिंह को मौके पर बुलाया। उनकी ओर से पेटियों की जांच करने पर उनमें बम-पटाखे (चट्टर-पट्टर) होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने सभी पेटियों की गिनती की जिसमें सफेद रंग की 81 और खाकी रंग की 79 पेटियां मिलीं। इस प्रकार कुल 160 गत्ता पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 40 डिब्बे और प्रत्येक डिब्बे में 10 की पैकिंग मिली। पुलिस टीम ने सभी पेटियों को अलग-अलग मार्क करके इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन किया। सभी 160 पेटियों का गत्ते सहित कुल वजन 1245.276 किलोग्राम पाया गया। एसपी मनप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में 571 पेटियां पकड़ी गईं, अक्तूबर में भी लगातार कार्रवाई
- 13 सितंबर को कैथल के करनाल रोड पर पत्थर मार्केट के सामने पुलिस ने रोहित, सलमू, शलोक और राजिंदर को गिरफ्तार कर 571 पेटियां बरामद की थीं। प्रत्येक पेटी में 40 छोटे पैकेट थे। इस तरह कुल 22,840 पैकेट पटाखे मिले थे।
- 5 अक्तूबर को गांव बात्ता में अंकित और सोमपाल को गिरफ्तार कर 134 पेटियां बरामद की गई थीं। इनमें 84 पेटियां वाहन और 50 पेटियां फैक्टरी से मिली थीं। इसके बाद 13 अक्तूबर को पूंडरी में 55 पेटियां पटाखे बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
-20 अक्तूबर 2026 : सीआईए कलायत की टीम ने गांव नरवल के पास कैथल-राजौंद रोड पर एक पिकअप से 125 पेटियां बम-पटाखे बरामद किए और पिकअप चालक को गिरफ्तार किया गया।
पूंडरी और कैथल में भी पकड़ी जा चुकी है विस्फोटक सामग्री
9 जनवरी : पूंडरी की दिग्गा कॉलोनी में पटाखा बनाने वाली फैक्टरी पर कार्रवाई कर राजेंद्र सिंह को पकड़ा गया था।
11-12 फरवरी : पूंडरी के काकौत रोड पर बरसाना निवासी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 20 क्विंटल 52 किलोग्राम चटर-पटर पटाखे, ज्वलनशील विस्फोटक सामग्री और 342 प्लास्टिक पल्लियां बरामद हुई थीं।
12-13 अप्रैल : कैथल के आंबेडकर नगर में असंध निवासी राजेंद्र कुमार को पकड़ा गया था। उसके पास से छोटे पटाखों के साथ करीब 30 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ मिला था।

18 सितंबर : चीका के शक्तिनगर में एक रिहायशी मकान पर छापा मारकर पुलिस ने 670.86 किलोग्राम बम-पटाखे बरामद किए थे। इस मामले में कृष्ण लाल निवासी शक्तिनगर, चीका को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार मकान के एक कमरे में 33 पेटियां रखी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed