फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   16 thousand 689 students gave the examination of Hindi subject at 69 centers

69 केंद्रों पर 16 हजार 689 विद्यार्थियों ने दी हिंदी विषय की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
16 thousand 689 students gave the examination of Hindi subject at 69 centers
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा बुधवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हुई। पहले दिन जिले के छह खंडों में 16 हजार 689 विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं लेकिन 12वीं की परीक्षा 69 केंद्रों पर हुई। परीक्षा को सुचारु रूप से चलाने के लिए आठ टीमों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। पहले दिन नकल और दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने जैसा कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

बीते वर्ष कोरोना महामारी के कारण विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के प्रमोट कर दिया था। इसका कोई विपरीत प्रभाव विद्यार्थियों पर नहीं पड़ा। विद्यार्थी केंद्रों में पूरे उत्साह के साथ पहुंचे। परीक्षा साढ़े 12 बजे शुरू हुई और तीन बजे तक चली। केंद्रों के बाहर तैनात कर्मचारियों ने पूर्ण जांच पड़ताल के बाद ही विद्यार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। उनके आधार कार्ड जांचे गए। आधे घंटे पहले केंद्रों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए केंद्र का सीटिंग प्लान बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया। जिन विद्यार्थियों ने अपने रोल नंबर सत्यापित नहीं करवाए थे, उनका सत्यापन केंद्रों में ही किया गया। परीक्षा के दौरान किसी भी विद्यार्थी को केंद्र परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

जाखौली अड्डा स्थित कन्या स्कूल में परीक्षा देने पहुंची कलायत निवासी महक ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के लिए पूरी तैयारी की है। ऑफलाइन परीक्षाओं में भी उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मूंदड़ी से परीक्षा देने पहुंचीं रूमा ने कहा कि ऑफलाइन परीक्षा का परिणाम ही विद्यार्थी की मेहनत को दर्शाता है। उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं है। इसके लिए तैयारी की गई है।

--
जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि बुधवार को 12वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। परीक्षा नकल रहित करवाने और विद्यार्थियों की जरूरत अनुसार सभी प्रबंध पुख्ता किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed