फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   16 boxers from Kaithal are participating in state level trials

Kaithal News: कैथल के 16 मुक्केबाज राज्यस्तरीय ट्रायल में ले रहे हैं हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
16 boxers from Kaithal are participating in state level trials
कैथल। राज्यस्तरीय मुक्केबाजी ट्रायल में पूरे हरियाणा से विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। झज्जर में यह ट्रायल 22 और 23 मार्च तक चलेगा। कोच विक्रम ढुल ने बताया कि कुछ दिनों पहले जिला स्तर पर ट्रायल हुए थे, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को राज्यस्तरीय ट्रायल के लिए चयनित किया गया है। अब ये खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
विज्ञापन

कोच विक्रम ढुल ने बताया कि सभी खिलाड़ी कठिन परिश्रम कर रहे हैं और उम्मीद है कि वे बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 31 मार्च को रोहतक में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इसके बाद अप्रैल में जॉर्डन में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए योग्य खिलाड़ी चुने जाएंगे। खिलाडिय़ों के परिवारजन और खेल प्रेमी इस उपलब्धि पर उत्साहित हैं। कोच का कहना है कि कैथल के मुक्केबाजों ने हमेशा जिले का नाम रोशन किया है और इस बार भी वे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। चयनित खिलाडिय़ों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वे आगामी मुकाबलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन


कैथल के 16 प्रतिभाशाली मुक्केबाज भाग ले रहे हैं
अंडर-15 लडक़ों में रणदीप (35-37 किग्रा), वंश (40-43 किग्रा), अजय (37-40 किग्रा), शिव भूरा (60-63 किग्रा)
अंडर-17 लडक़ों में चिरागदीप (80+ किग्रा), शिव सागर (60-63 किग्रा), पारस (52-54 किग्रा), हर्ष (46-48 किग्रा)

अंडर-15 लड़कियों में यशिका (43-46 किग्रा), खुशी (52-55 किग्रा), मानवी (70 किग्रा), रितिका (40-43 किग्रा)
अंडर-17 लड़कियों में नैतिक (50 किग्रा), जन्नत (52-54 किग्रा), जसमीन (57-60 किग्रा), निष्ठा (44-46 किग्रा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed