{"_id":"609581198ebc3edd4717b440","slug":"159-new-cases-were-reported-6-lost-their-lives-from-corona-kaithal-news-knl693100176","type":"story","status":"publish","title_hn":"159 नए मामले सामने आए, 6 की कोरोना से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
159 नए मामले सामने आए, 6 की कोरोना से गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का संक्रमण जिले में लगातार फैल रहा है। लॉकडाउन के पूरे छह दिन के बावजूद संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा। न ही मरने वालों की संख्या में कमी आ रही। शुक्रवार को 159 नए मामले सामने आए हैं तो 6 लोग कोरोना की जंग में दम तोड़ गए।
डीसी सुजान सिंह यादव ने बताया कि जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 159 नए केस सामने आए हैं। अब तक 160 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। शुक्रवार को जिला में कोरोना से 6 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, जिनमें 2 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 60 वर्षीय महिला सांच निवासी, आदर्श नगर निवासी 75 वर्षीय महिला, गांव फतेहपुर निवासी 45 वर्षीय पुरुष, गांव कैलरम निवासी 65 वर्षीय पुरुष, गांव हाबड़ी निवासी 50 वर्षीय महिला तथा अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी 55 वर्षीय महिला शामिल हैं, जिनका इलाज नागरिक अस्पताल कैथल में चल रहा था।
होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों की हो रही निरंतर निगरानी-जिले में 695 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाईयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 7 हजर 211 व्यक्तियों में से 6 हजार 516 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
जिले में अभी तक 1 लाख 17 हजार 26 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 99 हजार 973 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 17 हजार 53 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें 10 हजार 232 हेल्थ केयर वर्कर्स, 5 हजार 769 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 2 हजार 142 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 8 हजार 883 व्यक्ति शामिल हैं। शुक्रवार को कुल 2162 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया, जिनमें 42 हेल्थ केयर वर्कर, 23 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 466 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 1631 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 10 हजार 330 वैक्सीन उपलब्ध है, जिसमें से 8240 कोविशिल्ड तथा 2090 कोवैक्सीन है।
जिले में कुल 34 कोविड केयर सैंटर हैं, जिनमें 1410 बेडों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ-साथ छोटू राम इंडोर स्टेडियम में 100 बेडों से अधिक क्षमता का डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बनाने की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया गया है। 300 ऑक्सीजन बेड, 35 आइसीयू बेड तथा 17 वेंटिलेटर में से सरकारी अस्पताल कैथल व गुहला के 185 नॉन ऑक्सीजन बैड में से 42 बेड उपलब्ध हैं, 91 ऑक्सीजन बेड में से 29 उपलब्ध हैं। सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्रणाली देने की व्यवस्था से युक्त के 8 बेडों में से 5 उपलब्ध हैं। इसी प्रकार शाह अस्पताल में कुल 19 नॉन ऑक्सीजन बैड में से 8 बैड उपलब्ध हैं, 46 ऑक्सीजन बेड में से 3 उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन प्रणाली देने की व्यवस्था से युक्त के 10 बेडों में 4 बेड उपलब्ध हैं, 10 वेंटिलेटर में से 4 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। इसी प्रकार सिग्नस अस्पताल में कुल 28 ऑक्सीजन बेड में से 6 उपलब्ध हैं।