फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   155 accused arrested in 114155 accused arrested in 114 cases cases

Kaithal News: 114 मामलों में 155 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
155 accused arrested in 114155 accused arrested in 114 cases cases
कैथल। जिला पुलिस ने मई माह के दौरान अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक अभियान चलाया। पुलिस ने शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी और अवैध हथियार रखने सहित 114 मामलों में कार्रवाई कर 155 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान के तहत 24 मामलों में 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 86.895 किलो डोडा पोस्त, 22 किलो गांजा, 1.214 किलो अफीम, 4.649 किलो चरस, 36.216 ग्राम हेरोइन और 6,775 नशीली गोलियां बरामद की गईं। वहीं शराब तस्करी के 35 मामलों में 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर 628 बोतल देसी शराब, 246 बोतल हथकढ़ी शराब, सात बोतल अंग्रेजी शराब और करीब 1,900 लीटर लाहण बरामद किया गया। संपत्ति संबंधी अपराधों के 39 मामलों में 60 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 20.89 लाख रुपये मूल्य की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की गई। अवैध हथियार रखने के 8 मामलों में 8 आरोपियों से 13 देसी पिस्तौल और 19 कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा जुआ-सट्टा अधिनियम के 8 मामलों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.58 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

मई माह में पुलिस ने 17 बेल जंपर, 18 पीओ और 3 मोस्ट वांटेड अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed