फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1,51,711 voters digitized: SDM

एक लाख 51 हजार 711 मतदाता को डिजिटाइजड किया : एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
1,51,711 voters digitized: SDM
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि हरियाणा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चल रहा है। मतदाताओं को गणना प्रपत्र समय रहते भरने का आह्वान किया जा रहा है। यह गणना प्रपत्र 14 जुलाई तक भरे जाएंगे। जिन मतदाताओं के लिए बीएलओ तक पहुंचना संभव नही है या जो डिजिटल माध्यम का उपयोग करना चाहते हैं, वे मतदाता घर बैठे ही ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से इस फॉर्म को भर सकते हैं। गुहला-चीका विधानसभा में एसआईआर रिपोर्ट के अनुसार 199 बूथों पर कुल एक लाख 93 हजार 840 मतदाता हैं। एक लाख 51 हजार 711 को डिजिटाइजड किया गया है, यानी 78 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। विधानसभा क्षेत्र में 9 हजार 451 फार्मों का कार्य लंबित है। सभी बीएलओ को निर्देशित किया जा चुका है कि वे लंबित कार्य को जल्द निपटाएं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 14 जुलाई के बाद कोई भी प्रगणक पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची में शामिल होने में परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed