फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बीपीएल राशन कार्ड बनाने के लिए सरल पोर्टल पर ऑनलाइन लिंक तो दे दिया

बीपीएल राशन कार्ड बनाने के लिए सरल पोर्टल पर ऑनलाइन लिंक तो दे दिया

Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
बीपीएल राशन कार्ड बनाने के लिए सरल पोर्टल पर ऑनलाइन लिंक तो दे दिया
बीपीएल राशन कार्ड बनाने के लिए सरल पोर्टल पर ऑनलाइन लिंक तो दे दिया
विज्ञापन

लिंक नहीं कर रहा काम, सीएचसी केंद्रों से मायूस लौटे लोग
दोपहर बाद खुला तो शहर के आवेदकों के लिए वार्ड नहीं खुल पा रहे थे
अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिन में परेशानियां होंगी दूर

फोटो संख्या-26 व 34
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दस साल से इंतजार कर रहे बीपीएल कार्ड बनवाने लोगों की परेशानी अभी दूर नहीं हो पा रही है। सरकार ने भले ही ऐलान किया है कि सरल पोर्टल पर बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। लेकिन अभी यह लिंक पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहा है। बुधवार दोपहर तक तो लिंक खुल ही नहीं रहा था। दोपहर बाद खुला तो इसमें शहर के आवेदकों के लिए वार्ड ही नहीं खुल पाए। ऐसे में सीएचसी केंद्रों से लोग मायूस होकर लौट रहे हैं।
दस साल से कर रहे हैं लोग इंतजार : बीपीएल राशन र्काड बनाने के लिए लोग पिछले दस साल से भटक रहे हैं। लेकिन कार्ड न बनाए जाने के चलते उन्हें परेशानियां हो रही थीं। सीएम मनोहर लाल द्वारा भी इस बारे में घोषणा की गई थी। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के डायरेक्टर ने 22 जनवरी को सभी डीएफएससी कार्यालयों में पत्र जारी कर सूचना दी थी कि सरकार द्वारा खोले गए सरल पोर्टल पर बीपीएल राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद लोग पिछले दो-तीन दिनों से सरल पोर्टल पर लिंक ढूंढने के लिए कॉमन सर्विस सेंटरों व लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में पहुंच रहे थे। लेकिन सरल पोर्टल पर लिंक अपडेट न होने के कारण लोग मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए लघु सचिवालय पहुंचे नरेश कुमार ने कहा कि वह सीएचसी से लेकर सभी जगह घूम चुका है, लेकिन कहीं से आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल रोड पर ऑनलाइन सेवाओं का काम कर रहे दुकानदार अशोक कुमार ने कहा कि उनके पास काफी लोग इस बारे में आवेदन के लिए आए। लेकिन बताया जा रहा है कि अभी सीएससी केंद्रों पर यह लिंक नहीं खुल रहा है। जिस कारण लोग परेशान हैं। हर रोज दर्जनों लोग पूछने के लिए आते हैं और मायूस होकर लौट जाते हैं।
जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी दीपक खुराना ने स्वीकार किया कि दोपहर तक सरल पोर्टल पर बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन का लिंक नहीं खुल पा रहा था। इसमें कोई परेशानी थी। इस बारे में विभाग मुख्यालय सूचित किया गया। जहां से इस तकनीकी परेशानी दूर हुई। हालांकि अभी शहर के वार्ड इस पर नहीं खुल पा रहे हैं।

प्रदेश स्तर पर बीपीएल राशन कार्ड के को-ऑर्डिनेशन का काम देख रहे अधिकारी हेमेश्वर दयाल सिंह का कहना है कि लिंक तो अपलोड कर दिया गया है। लेकिन इसके संचालन के बाद कई तरह की खामियां सामने आई हैं। एक स्पेशल टीम इस काम में लगी हुई है। जो-जो खामियां सामने आ रही हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। उम्मीद है कि बुधवार रात नहीं तो वीरवार तक इसे पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed