फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कैंची चौक पर लगातार चोरी पर भडक़े दुकानदार

कैंची चौक पर लगातार चोरी पर भडक़े दुकानदार

Thu, 20 Dec 2018 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
कैंची चौक पर लगातार चोरी पर भडक़े दुकानदार
कैंची चौक पर लगातार चोरी पर भड़के दुकानदार
विज्ञापन

चोरी के बाद दुकान में आग भी लगाई
विरोध करते हुए दुकानें बंद करके दुकानदारों ने चाबी एसडीएम को सौंपी
फोटो संख्या-56
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। मंगलवार रात्रि में चोरों ने एसडीएम कार्यालय परिसर के सामने दुकान का ताला तोड़ कर पहले चोरी की फिर दुकान में आग लगा दी। विरोध में दुकानदारों ने कलायत के कैंची चौक से शिक्षा भारती स्कूल तक अपनी दुकानों को बंद कर प्रदर्शन किया। गांव मटौर निवासी सुरेश ने दी शिकायत में कहा कि वह मंगलवार रात्रि में करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद करके गांव में चला गया था। सुबह साढ़े चार बजे उसे किसी ने फोन से सूचना दी कि उसकी दुकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा तथा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को फोन कर मौके पर बुलाया पर तब तक दुकान में बचा हुआ सामान तो क्या दुकान की छत तक भी जल कर स्वाहा हो चुकी थी। सुरेश ने बताया कि वह सीट मेकर का कार्य करता है। उसकी दुकान में करीब 5 लाख रुपये कीमत का सीटों का कपड़ा, तैयार बैग, सीटें व अन्य सामान था। उसका कहना था कि केवल इसी दुकान के सहारे वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। दुकान के जले खानों में रखे कपड़ों के जलने के कोई अवशेष मौके पर न मिलने के कारण सीधा संदेह चोरी की और जाता है। शायद पहले चोरों ने सामान को साफ किया फिर उसके बाद दुकान में आग लगा दी। घटना को देख कर दुकानदारों में रोष फैल गया। कैंची चौक के सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद करके चौंक पर जमा हो गए व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दुकानदार सुरेश कुमार, नीरज कुमार, रवि भुक्कल, अनिल मोर, जितेंद्र राणा, तरसेम, हरपाल, बलकार, सोनू दयोल, गौरव शर्मा नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय में पहुंचे तथा एसडीएम को अपनी अपनी दुकानों की चाबी सौंप दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने थाना प्रभारी को मौके पर बुलाया।

एसडीएम जगदीप सिंह ने कहा कि दुकानदारों द्वारा कैंची चौक की मुख्य जगहों पर कैमरे लगवाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग दुकानदारों द्वारा की गई है। उनकी मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से चौकीदार की व्यवस्था कर प्रशासन के सहयोग की अपील की। थाना प्रभारी रामकिशन बैरागी ने बताया कि दुकानदारों द्वारा चोरी व आगजनी की शिकायत दी गई है। जांच के लिए टीम गठित की गई है। जल्द से जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed