फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अतिक्रमण पर नगर पालिका प्रशासन सख्त, सड़कों पर चूना डाल किया चिन्हित

अतिक्रमण पर नगर पालिका प्रशासन सख्त, सड़कों पर चूना डाल किया चिन्हित

Sat, 01 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण पर नगर पालिका प्रशासन सख्त, सड़कों पर चूना डाल किया चिन्हित
सड़कों पर चूना डाल अतिक्रमण किया चिह्नित
विज्ञापन

फोटो नंबर-21
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। नगर की सड़क पर किए गए अतिक्रमण व अवैध निर्माण के प्रति पालिका प्रशासन कठोर कदम उठाता नजर आ रहा है। अवैध निर्माण व अतिक्रमण हटाने के लिए जहां नोटिस जारी किए जा चुके है वहीं अब मुनादी करवाने के साथ जगह को चिह्नित भी किया गया है।

पालिका सचिव कुलदीप मलिक ने बताया कि शुक्रवार को पालिका कर्मचारियों द्वारा रेलवे रोड के साथ श्रीकपिल मुनि रोड पर चूना डाल यह चिह्नित किया गया है कि इसके बाहर किसी भी प्रकार निर्माण अतिक्रमण माना जाएगा। जिसे निर्धारित समय अवधि में हटा लिया जाए। निर्धारित समय अवधि में अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ पालिका अधिनियम के तहत ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पालिका प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे ठोस कदमों को ध्यान में रखते कुछ दुकानदारों ने अपनी मर्जी से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू भी कर दिया है। ताकि कार्रवाई होने के समय उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed