फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जमीन सरकारी मनमर्जी हमारी, निजी अस्पताल संचालको द्वारा सड़क पर लोहे के पाइप गाड़कर किया अतिक्रमण

जमीन सरकारी मनमर्जी हमारी, निजी अस्पताल संचालको द्वारा सड़क पर लोहे के पाइप गाड़कर किया अतिक्रमण

Wed, 11 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जमीन सरकारी मनमर्जी हमारी, निजी अस्पताल संचालको द्वारा सड़क पर लोहे के पाइप गाड़कर किया अतिक्रमण
जमीन सरकारी मनमर्जी हमारी, निजी अस्पताल संचालकों द्वारा सड़क पर लोहे के पाइप गाड़कर किया अतिक्रमण
विज्ञापन

यातायात पुलिस अवैध पार्किंग व अतिक्रमण को लेकर रोज करती है चालान
नगर पालिका भी निजी संस्थानों के आगे कुछ फुट तक बढ़ाए गए फुटपाथ पर मौन बैठी
निजी अस्पताल संचालक जमा रहे रौब, अब आखिर जनता जाए कहा?

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जहां एक ओर डीसी के आदेशों का पालन करते हुए ट्रैफिक पुलिस शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर अभियान चला रही है। वहीं निजी अस्पताल संचालकों ने अस्पतालों का रास्ता बंद होने का बहाना बनाकर बिना अनुमति के ही अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। जिससे अब कुछ समय के लिए अपने कार्य के लिए यहां आने वाले मोटरसाइकिल चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। निजी अस्पताल संचालकों का यह हथकंडा इस वाक्य को चरितार्थ करता है कि सडक़ सरकारी मनमर्जी हमारी। निजी अस्पताल संचालकों द्वारा सड़क पर लोहे के पाइप गाड़कर अतिक्रमण किया जा रहा है। लेकिन निजी संचालकों ने इसके लिए न तो पुलिस प्रशासन से कोई अनुमति ली है और न ही इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराया गया।
अतिक्रमण से फुटपाथ का रास्ता बंद:-
निजी अस्पताल के संचालको द्वारा अपनी मनमर्जी से अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अवैध तरीके से लगाई गई लोहे की चैनों से सडक़ के दोनों ओर फुटपाथ का रास्ता भी बंद हो गया है। ऐसे में अब फुटपाथ का रास्ता बंद होने के बाद अब लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ट्रैफिक क्रासिंग करने में भी परेशानी, कहां हो पार्किंग:
निजी अस्पतालों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण सड़क पर चल रही ट्रैफिक को क्रॉस करने में भी काफी परेशानी आती है। यहां पर ट्रैफिक के ठीक ढंग से न चलने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में शहर में एक भी पार्किंग न होने से आम जनता अपने वाहनों की पार्किंग करने में परेशानी आ रही है। नियमानुसार प्रशासन की ओर से भी जनता को पीली पट्टी के मध्य में आम लोगों को अपने वाहन खड़ा करने की अनुमति है। लेकिन निजी अस्पताल संचालक अपना अलग ही रौब जमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस चला रही अभियान, उसके बावजूद चला रहे अपनी मनमर्जी:
अतिक्रमण की समस्या को लेकर यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ताकि सड़क को खाली कराया जा सके, लेकिन उसके बावजूद निजी अस्पताल संचालक अपनी मनमर्जी चला रहे है। उन्हें पुलिस की कार्रवाई पर भी कोई विश्वास नहीं है। वहीं नगर पालिका भी दूसरे निजी संस्थानों के आगे कुछ फुट तक बढ़ाए गए फुटपाथ पर भी मौन बैठी है। लेकिन नगरपालिका इस पर भी कोई कारवाई नहीं कर रही है।
विभाग को सूचित करने के बाद भी नहीं हुई कारवाई:
जब अंबाला रोड पर निजी अस्पताल संचालकों द्वारा उसके प्रतिष्ठानों के सामने सड़क में गड्डे लगाए जा रहे थे उस समय राहगीर सुनील, अमन, रोहन, सोहन ने पीडब्यलूडी विभाग के एक्सईएन को फोन कर इसकी सूचना के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो भेजी गई तो अधिकारी ने इसे देखकर भी अनदेखा कर दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यहां पर भी अतिक्रमण को लेकर विभागों की मिलीभगत चल रही है?
समस्या संज्ञान में नहीं:
ट्रैफिक पुलिस प्रभारी मंदीप सिह ने बताया कि अंबाला रोड पर पीली पट्टी से पहले अतिक्रमण की समस्या उनके संज्ञान में नहीं है। अब उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है। इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं नगरपालिका के सचिव कुलदीप मलिक ने कहा कि जिस भी व्यक्ति ने प्रतिष्ठान के आगे अधिक फुटपाथ पर अतिक्रमण किया है। इसकी जांच करवा इसे जल्द ही हटवाया जाएगा। परिषद किसी भी प्रकार से किसी भी एक व्यक्ति की मनमर्जी को सहन नहीं करेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed