{"_id":"5aa6caa74f1c1bab758b50f0","slug":"151520880295-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव लैंडर पीर जादा में पंचायत ने अवैध कब्जे को हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव लैंडर पीर जादा में पंचायत ने अवैध कब्जे को हटवाया
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। गांव लैंडर पीर जादा में पंचायत ने सड़क की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को खाली करवाया। इस अवसर पर मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सीवन सुरेश कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सीवन रोजी, थाना प्रभारी सीवन धर्मपाल अपने दल बल के साथ मौजूद रहे। इस कब्जे को छुड़वाने के लिए तीन जेसीबी मशीन और एक पुलिस वैन मौके पर पहुंची। इस कब्जा छुड़वाने में चार मकानों की दीवारों को भी गिराया गया और रास्ते की भूमि पर कब्जा कर लगाई गई फसल को नष्ट किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने बताया कि यह रास्ता लैंडर पीर जादा से नहर के किनारे से गांव मांझला को जाता है। यह रास्ता पंचायत का है और 33 फुट चौड़ा है। यह सड़क पक्की मंजूर हो चुकी है। इस रास्ते पर लोगों ने कब्जा किया हुआ था। उसी रास्ते का कब्जा आज मौके पर लिया गया है। इस दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा विरोध नहीं किया और शांति पूर्व इस रास्ते का कब्जा लिया गया है। गांव के सरपंच बलिहार सिंह ने बताया कि वह इस सड़क के निर्माण के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। अब सड़क मंजूर हो चुकी है और सड़क का टेंडर मंगलवार को लगने वाला है। इस रास्ते का कब्जा आज छुड़वाया गया है और सड़क का निर्माण भी जल्दी ही करवाया जाएगा। इस मौके पर एसए सीवन धनपत भी मौजूद रहे।
गांव लैंडर पीर जादा में पंचायत ने अवैध कब्जे को हटवाया
फोटो नंबर-24