{"_id":"5a3ab47f4f1c1b4c528bac3d","slug":"151513796735-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा मॉक ड्रिल, पांच जगहों पर चलेगा प्रशासन का राहत अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा मॉक ड्रिल, पांच जगहों पर चलेगा प्रशासन का राहत अभियान
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज होगा मॉक ड्रिल, पांच जगहों पर चलेगा प्रशासन का राहत अभियान
कैथल। हरियाणा सरकार द्वारा 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे सभी जिलों में पांच-पांच स्थलों पर भूकंप के बाद किए जाने वाले बचाव राहत कार्यों की मैगा मॉक ड्रिल की जाएगी। जिला में शहर के पांच स्थानों पर यह मॉक ड्रिल की जाएगी। मॉक ड्रिल के लिए लघु सचिवालय स्थित कांफ्रैंस हॉल में आपातकालीन ऑपरेशन केंद्र स्थापित किया गया है। पुलिस लाईन मैदान में स्टेजिंग एरिया तथा जाट कालेज के मैदान में राहत शिविर लगाया जाएगा।
डीसी सुनीता वर्मा ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव को टेबल टॉक कांफ्रैंस के दौरान बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मैगा मॉक ड्रिल हेतू सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह को इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है तथा पांच उच्चाधिकारियों को इंसिडेंट रिस्पोंस टीमों का नेतृत्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त 10 क्विक रिस्पोंस टीम गठित की गई है। मेगा मॉक ड्रिल की निगरानी भारतीय सेना के कप्तान गौरव फौगाट करेंगे, जिन्हें पयवेक्षक नियुक्त किया गया है। मैगा मॉक ड्रिल की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी तथा पुलिस द्वारा इस मॉक ड्रिल की ड्रोन से भी वीडियो ग्राफी व निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि आपात कालीन ऑपरेशन केंद्र में तीन सेक्शन बनाए गए हैं, जिनमें ऑपरेशन सेक्शन, लोजिस्टिक सेक्शन तथा योजना सेक्शन शामिल हैं। इस केंद्र में इंसिडेंट कमांडर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।
सुबह 10 बजे लघु सचिवालय से सायरन बजाया जाएगा। एडीसी एवं मैगा मॉक ड्रिल के इंसिडेंट कमांडर कैप्टन शक्ति सिंह ने कांफ्रैंस के बाद पुलिस लाईन मैदान में जाकर पुलिस बल, गृहरक्षी तथा संबंधित अधिकारियों को मेगा मॉक ड्रिल की विस्तृत जानकारी दी।