{"_id":"5a19bfd34f1c1bce408b92c8","slug":"151511636947-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ जयपुर इंटर सिटी रेल के कलायत में ठहराव की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ जयपुर इंटर सिटी रेल के कलायत में ठहराव की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी के ठहराव की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
- अभिभावकों ने कहा- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली बेटियों को मिलेगा लाभ
फोटो संख्या-24
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कलायत में चंडीगढ़ जयपुर इंटरसिटी रेल के ठहराव की मांग को लेकर छात्रों व अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। बाद में रेलवे के डीआरएम व रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा।
छात्र विक्रम, बलिंद्र, संजय, अरुण, सौरभ, साहिल, अंकुश पिंकी ने कहा कि कलायत से कुरुक्षेत्र के लिए करीब 100 छात्र प्रतिदिन यात्रा करते हैं। विश्वविद्यालय से कक्षा की समाप्ति होने पर छात्रों को वापस आने के लिए यही रेल सही समय पर आती है। अभिभावक भीम सिंह का कहना था कि इस रेल के बाद आने वाली रेल कलायत में रात में 8 बजे पहुंचती है। 8 बजे पहुंचने वाली रेल में आना छात्राओं के लिए तो बहुत ही कष्टकारी व असुरक्षित समझा जाता है। यदि कलायत में इस रेल का ठहराव कर दिया जाए तो पढ़ने वाली बेटियों को बहुत सुविधा होगी। छात्रों का कहना था कि नरवाना के बाद उचाना में इंटरसिटी रेल का ठहराव कर दिया गया जबकि वहां पढ़ने वाले छात्रों व आम यात्री की संख्या कलायत से काफी कम है। दर्शन, रोहताश शर्मा, अजय कुमार आदि का कहना है कि यदि इस रेल का कलायत में ठहराव कर दिया जाए तो चंडीगढ़ के अलावा मेहंदीपुर जाने वाले यात्रियों को बहुत ही सुविधा हो जाएगी। इससे पूर्व कलायत के लोग रेल मंत्री सुरेश प्रभु व मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेज चुके हैं। दो बार कलायत में आए केंद्रीय केबीनेट मंत्री राजनाथ सिंह को व्यक्तिगत तौर पर मिल कर कलायत में रेल के ठहराव की मांग कर चुके हैं पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।