फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बिना बारदाने व मिलर के धान खरीदने अनाजमंडी में उतरी खरीद एजेंसी

बिना बारदाने व मिलर के धान खरीदने अनाजमंडी में उतरी खरीद एजेंसी

Mon, 09 Oct 2017 11:55 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिना बारदाने व मिलर के धान खरीदने अनाजमंडी में उतरी खरीद एजेंसी
बिना बारदाने और मिलर के धान खरीदने उतरी खरीद एजेंसी
विज्ञापन

खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने की नारेबाजी
मंडी प्रधान का आरोप-नमी मापने वाले यंत्र में भी 1.5 प्रतिशत का है फर्क
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। अनाज मंडी में खरीद कर रही खाद्य आपूर्ति विभाग के पास बरदाना व मिलर न होने के कारण सोमवार को खरीद कार्य नही हो पाया। खरीद न होने से किसानों में रोष व्याप्त हो गया। किसानों व व्यापारियों ने सारे मामले की शिकायत मंडी प्रधान रणधीर सिंह चहल से की। उन्होंने खरीद ऐजेंसी व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों से इस बारे में संवाद किया।

मंडी प्रधान ने आरोप लगाया कि मंडी में धान की भारी आवक हो रही है तथा खरीद एजेंसी के पास न तो दुकानदार को देने के लिए बारदाना है तथा न ही खरीद के लिए कोई मिलर। मामले को लेकर अनाज मंडी के व्यापारियों व किसानों में खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ रोष फैल गया। किसानों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक व डीएम हैफेड मौके पर पहुंचे व किसानों को शांत किया। किसानों के गुस्से को देखते हुए खरीद एजेंसी ने थोड़ा बहुत धान की खरीद भी की। खरीद एजेंसी का कार्य देख रहे निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें अपने उच्च अधिकारियों से निर्देश प्राप्त हुए थे कि सोमवार को मिलर नहीं आ रहे इस लिए खरीद का कार्य शुरू नहीं हुआ था। डीएफएससी के आने के बाद मंडी में खरीद कार्य शुरू किया गया तथा लगभग 6 क्विंटल धान की खरीद भी की गई। उन्होंने कहा कि नमी मापक यंत्र पर किसानों की आपत्ति थी तो विभाग ने एसोसिएशन के मीटर से धान की फसल में नमी की जांच कर धान की खरीद की। विभागीय निर्देशों के अनुसार मंगलवार को कलायत अनाज मंडी से खाद्य आपूर्ति विभाग व हैफेड दोनों ही एजेंसी धान की खरीद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed