{"_id":"596a5ff74f1c1b386e8b48d2","slug":"151500143607-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप्रेशन मुस्कान के तहत 4 बच्चों को करवाया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप्रेशन मुस्कान के तहत 4 बच्चों को करवाया मुक्त
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप्रेशन मुस्कान के तहत चार बच्चों को मुक्त करवाया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ऑपरेशन मुस्कान तहत शनिवार को पूंडरी में 4 बच्चे चाय की दुकान पर व कूड़ा बिनते हुए पकड़े गए। टीम का नेतृत्व इंचार्ज ईश्वर सिंह एएसआई व एंटी करप्शन के जिला चेयरमैन नरेश कुमार ने किया। पूंडरी क्षेत्र में टीम के दस्तक देते ही बाल मजदूरी करवाने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
टीम इंचार्ज ईश्वर सिंह व चेयरमैन नरेश कुमार ने बताया कि पूंडरी में बस स्टैंड रोड पर हलवाई की दुकान पर 2 नाबालिग बच्चे काम करते पकड़े गए। हालांकि टीम को देखते ही दुकानदार ने मासूम बच्चों को भगाने का प्रयास भी किया। इसी प्रकार बस स्टैंड के सामने स्वयं दुकानदार ने अपने नाबालिग बच्चे का 2 माह से स्कूल छुड़वाकर काम पर लगाया हुआ है, जिससे टीम ने कड़ी फटकार लगाते हुए बच्चे को स्कूल में भेजने का आग्रह किया। इसके अलावा एक 6 वर्षीय बच्चा फतेहपुर रोड पर कूड़ा बिनते हुए पकड़ा गया। सभी बच्चों को कैथल बाल भवन में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य रितू सिंगला के पास लाया गया। जहां कागजी कार्रवाई पूरी करके बच्चों के परिजनों को भविष्य में बाल मजदूरी न करवाने की चेतावनी देकर सौंप दिया गया। इस मौके पर रमेश चंद एएसआई, राजबीर, बलजीत, महिला पुलिसकर्मी कविता रानी, राकेश मौजूद थे।