फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रिहर्सल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रिहर्सल

Tue, 20 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रिहर्सल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रिहर्सल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी संजय जून ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पायलट रिहर्सल का महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम परिसर में एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, नगराधीश विजेंद्र हुड्डा, पतंजलि योग समिति की राज्य प्रतिनिधि बहन सत्या के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पायलट रिहर्सल में नन्हीं फुहारों के बीच तल्लीनता से लगभग 2100 योग साधकों ने योग आसनों एवं प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास किया। डीसी संजय ने कहा कि 21 जून को सुबह 7 बजे स्टेडियम परिसर में तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग के मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क मुख्यातिथि होंगे। इस समारोह में प्रोटोकोल के हिसाब से विभिन्न योग एवं प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास किया जाएगा, जिसमें लगभग 2100 योग साधक हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व 20 जून को सुबह 7 बजे स्टेडियम परिसर से योग मेराथन निकाली जाएगी, जो स्टेडियम परिसर से शुरू होकर लघु सचिवालय, ढांड चौक, पिहोवा चौक होती हुई वापिस स्टेडियम परिसर में संपन्न होगी। इस योग मैराथन के माध्यम से शहर वासियों को योग के महत्व से अवगत करवाया जाएगा।
21 जून के कार्यक्रम के लिए स्टेडियम परिसर को 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है तथा 12 अधिकारियों एवं 12 कर्मचारियों को व्यवस्था बनाने के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा संयुक्त रूप एवं पतंजलि योग समिति के सहयोग से आयोजित पायलट रिहर्सल में स्कूली बच्चों, खिलाडिय़ों, अधिकारियों, पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों, पतंजलि योग समिति के योग साधकों व महिलाओं ने पायलट रिहर्सल में प्रोटोकॉल के माध्यम से योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति की महिला जिला प्रभारी अमर राविश ने योग साधकों को प्रोटोकोल के हिसाब से योगासनों का अभ्यास करवाया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी आचार्य रामचरण ने योग साधकों को विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक डा. महाबीर सिंह, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. पूनम वालिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कर्मचंद, कबड्डी कोच जसवंत सिंह, डा. राजेंद्र कुमार, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरिओम, विभा तंवर, सुरेश कुमार, विरेंद्र, टेक चंद, मदन टाया, बबीता, संतोष, कमलेश, प्रियंका, सलोचना, रेणु, नेहा, सतबीर, कविता, बीरभान, खेल विभाग के खिलाड़ी सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी एवं कर्मचारी, कैथल साइकिल क्लब के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

उसी क्रम में गुहला-चीका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका में अधिकारियों, कर्मचारियों अन्य लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया। एसडीएम सुरेंद्र पाल ने योगाभ्यास का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। एसडीएम सुरेंद्र पाल ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed